राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने निजी निवास पर विधिवत पूजन-अर्चन के बाद वारियर्स डिफेंस एकेडमी के अलीगंज परिसर में माँ दुर्गा के समक्ष की विशेष पूजा-अर्चना; विद्यार्थियों के सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी पद पर चयनित होने तथा राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि के लिए की मंगलकामना।
दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।शारदीय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने राष्ट्र की सुरक्षा, विकास और समृद्धि की कामना के साथ माँ दुर्गा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने अपने निजी निवास पर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करने के उपरांत वारियर्स डिफेंस एकेडमी के अलीगंज परिसर में विशेष पूजन एवं हवन किया। इस दौरान सैन्य अधिकारी बनने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य, सफलता और सशस्त्र सेनाओं में अधिकारी के रूप में चयनित होने की मंगलकामना की गई।
अष्टमी के इस अनुष्ठान में आध्यात्मिक आस्था के साथ राष्ट्रसेवा के संकल्प को भी विशेष महत्त्व दिया गया। सैन्य सेवाओं में प्रवेश की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आयोजित हवन-पूजन का उद्देश्य उनकी सफलता की कामना करना था। राष्ट्र की सुरक्षा और विकास के लिए प्रार्थना करते हुए जितेंद्र प्रताप सिंह ने धार्मिक परंपरा के अनुरूप माँ दुर्गा के प्रति श्रद्धा निवेदित की।