ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
सुषमा खर्कवाल के प्रयासों से नगर निगम लखनऊ की ऐतिहासिक पुष्प प्रदर्शनी पुनर्स्थापित • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन • जीएसटी रिफॉर्म से जनता में बढ़ेगी परचेजिंग पावर, होगी अर्थव्यवस्था मजबूत • मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव की 81.89 करोड़ का सौगात दिया, • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 17 दिसम्बर, 2021 को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा आयोजित विशाल महा रैली को संबोधित करते हुए। • सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन • विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न • सुषमा खर्कवाल के प्रयासों से नगर निगम लखनऊ की ऐतिहासिक पुष्प प्रदर्शनी पुनर्स्थापित • सीजफायर या शिकस्त? क्या पाकिस्तान की कमर टूट चुकी है? • उ0प्र0 मोटरयान कराधान अधिनियम, 1997 की धारा-10 की उपधारा (3) में संशोधन • जीएसटी रिफॉर्म से जनता में बढ़ेगी परचेजिंग पावर, होगी अर्थव्यवस्था मजबूत • मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव की 81.89 करोड़ का सौगात दिया, • केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 17 दिसम्बर, 2021 को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी एवं निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा आयोजित विशाल महा रैली को संबोधित करते हुए। • सहारा हॉस्पिटल में प्रेरणा दिवस से जारी रक्तदान शिविर का विश्व रक्तदाता दिवस पर हुआ समापन • विश्व सिंधी सेवा संगम का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर

D

Dainik India News

• 7593 views
विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर

25 अगस्त से 31 अगस्त तक संस्कृतभारती का आयोजन; लखनऊ जीपीओ में मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अजय सिंह करेंगे विशेष डाक मोहर का शुभारंभ

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।संस्कृत की समृद्ध परंपरा, वैज्ञानिक दृष्टि और वैश्विक सांस्कृतिक महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृतभारती द्वारा 25 से 31 अगस्त 2026 तक विश्व संस्कृत सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह के उद्घाटन अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित प्रधान डाकघर (जीपीओ) में संस्कृत के सम्मान में डाक टिकट पर विशेष मोहर (स्पेशल कैंसिलेशन) लगाई जाएगी। उत्तर प्रदेश परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्री अजय सिंह 25 अगस्त को प्रातः 10 बजे इस विशेष आयोजन का शुभारंभ करेंगे।

संस्कृत सप्ताह के उद्घाटन का यह आयोजन केवल औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि डाक विभाग के माध्यम से संस्कृत की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को सार्वजनिक जीवन से जोड़ने का एक विशिष्ट प्रयास भी होगा। विशेष डाक मोहर के माध्यम से संस्कृत के प्रति सम्मान और उसके व्यापक प्रचार-प्रसार का संदेश जनसामान्य तक पहुंचाने की पहल की जा रही है।

कार्यक्रम में संस्कृतभारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री श्री प्रमोद पंडित तथा सम्पर्क प्रमुख श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संस्कृतभारती से जुड़े पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहभागिता से उद्घाटन समारोह को व्यापक स्वरूप दिए जाने की तैयारी है।

विश्व संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत के प्रति जनजागरण, भाषा के व्यवहारिक प्रयोग तथा समाज के विभिन्न वर्गों में संस्कृत के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। संस्कृतभारती लंबे समय से संस्कृत को केवल अध्ययन की भाषा के रूप में नहीं, बल्कि जनसामान्य के दैनिक व्यवहार और सांस्कृतिक संवाद की भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए कार्य कर रही है।

लखनऊ जीपीओ में होने वाला उद्घाटन समारोह इसी व्यापक अभियान की औपचारिक शुरुआत होगा। आयोजन में सहभागिता के लिए संस्कृतभारती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से निर्धारित समय पर पहुंचने का अनुरोध किया गया है।

उद्घाटन समारोह 25 अगस्त 2026 को हजरतगंज स्थित प्रधान डाकघर में होगा। प्रतिभागियों से प्रातः 9:50 बजे तक पहुंचने की अपेक्षा की गई है, जबकि विशेष डाक मोहर लगाने का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे निर्धारित है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!