ब्रेकिंग न्यूज़
सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण • फर्जी टीचरों पर चला प्रशासन का डंडा • जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा  • प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर • गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 4 लोगों को किया जिला बदर • <strong>दीपोत्सव के लिए दोगुना है वॉलंटियर्स का उत्साह, दीयों से बनाया जा रहा राम मंदिर</strong> • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह • यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र प्रारंभ: संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मूल प्रति का वितरण • फर्जी टीचरों पर चला प्रशासन का डंडा • जेवर फिल्म सिटी में शूटिंग से लेकर पोस्ट प्रोडक्शन तक की मिलेगी सुविधा  • प्रयागराज में 33,703 करोड़ के निवेश पर लगी मोहर • गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने 4 लोगों को किया जिला बदर • <strong>दीपोत्सव के लिए दोगुना है वॉलंटियर्स का उत्साह, दीयों से बनाया जा रहा राम मंदिर</strong> • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -जेपी सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

श्री लालजी टण्डन लखनऊ की एक पहचान थे: मुख्यमंत्री

B

Bhargav Bhargav

• 7290 views
श्री लालजी टण्डन लखनऊ की एक पहचान थे: मुख्यमंत्री

हरिंद्र सिंह/दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ के विकास और लखनऊ के माध्यम से प्रदेश को एक
पहचान दिलाने के लिए श्री टण्डन ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया:मुख्यमंत्री

बिस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बिहार व मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व0 श्री लालजी टण्डन की पुण्यतिथि पर आज यहां हजरतगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री लालजी टण्डन लखनऊ की एक पहचान थे। लखनऊ के विकास और लखनऊ के माध्यम से प्रदेश को एक पहचान दिलाने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित किया था। वह सभी राजनीतिक दलों के प्रिय थे। अपनी सहज, सरल एवं संवेदनशील दृष्टि के कारण उन्होंने सभी को अपने साथ जोड़ा था। टण्डन जी ने प्रदेश के कई मुख्यमंत्रियों के साथ कार्य किया। उन्होंने प्रदेश शासन के कई विभागों का नेतृत्व किया। टण्डन जी श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अनन्य सहयोगी थे। अटल जी के सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने प्रयास किये।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री लालजी टण्डन की स्मृतियां हर उम्र के लोगों के साथ आज भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपनी स्मृतियों को ‘अनकहा लखनऊ’ पुस्तक के माध्यम से समाज को देने का प्रयास किया था। टण्डन जी ने पार्षद से लेकर राज्यपाल के पद तक 05 दशक से भी अधिक समय की अपनी यात्रा को कुशलतापूर्वक पूर्ण किया था। उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनकी स्मृतियों को जीवन्त बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार तथा नगर निगम द्वारा उनकी पहली पुण्यतिथि पर इस भव्य प्रतिमा की स्थापना की गयी थी।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, विधायक श्री आशुतोष टण्डन, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना श्री नवनीत सहगल एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!