ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा,1008 वेदीय गायत्री दीप महायज्ञ • तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश • संत मोरारी बापू के राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री जाने क्या कहा • गदर-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात • जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन • जर्मन भाषा की C1 परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर की छात्रा नंदीका यादव ने रचा इतिहास • पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश • चार दिवसीय पावन प्रज्ञा पुराण कथा,1008 वेदीय गायत्री दीप महायज्ञ • तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता देश • संत मोरारी बापू के राम कथा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री जाने क्या कहा • गदर-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात • जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? • सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर आदर्श व्यापारी एसोसिएशन का पुलिस आयुक्त को ज्ञापन • जर्मन भाषा की C1 परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर की छात्रा नंदीका यादव ने रचा इतिहास • पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अजय कुमार द्वारा की गयी मासिक अपराध गोष्ठी, गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा व उसके रोकथाम हेतु दिये गये आवश्यक निर्देश •
Uncategorized English

ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता

D

Dainik India News

• 5644 views
ग्रीष्मकालीन टी-20 प्रतियोगिता का,आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) ने और नौवां मैच संरक्षा विभाग ने रोचक मुकाबले में जीता

दैनिक इंडिया न्यूज़ पंकज झा

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेंद्र पाल के नेतृत्व में मंडल क्रीड़ा स्थल पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में आयोजित ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज आठवां मैच विद्युत(ऑपरेशन) एवं रेलवे सुरक्षा बल और नौवाँ मैच संरक्षा एवं लेखा विभाग मध्य खेला गया। इस अवसर पर मंडल क्रीड़ा अधिकारी श्री बलेन्द्र पाल,मंडल कार्मिक अधिकारी (इंचार्ज) अभिनव कुमार सिंह, सहायक संरक्षा अधिकारी श्री अभिषेक कुमार एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मण्डल क्रीड़ा स्थल मेंं चल रही ग्रीष्म कालीन अन्तर-विभागीय T-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज का पहला और प्रतियोगिता का आठवां मैच आरपीएफ और विद्युत (आप) के बीच खेला गया ।आरपीएफ ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बनाए ।आरपीएफ की तरफ से रामप्रवेश ने 21 बाल पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन गिरजेश ने 13 ब।ल पर एक चौके और तीन छक्के की मदद से 26 रन वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन ने 35 बाल पर दो चौके की मदद से 27 रन बनाए इसके अतिरिक्त सुमित ने 19 और जावेद ने 17 रनों का योगदान दिया ।विद्युत (आप) की तरफ से नादिर हुसैन ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट, राजेश कुमार ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए रामदयाल, विपिन और शैलेश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।170 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई विद्युत (आप )की टीम ने 19.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाकर तीन विकेट से जीत हासिल कर पूरे 2 अंक प्राप्त कर लिए ।विद्युत (आप) के अखिल कुमार ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी 65 बाल पर 12 चौके और चार छक्कों की मदद से 97 रन बनाकर अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला दी ।अखिल के अतिरिक्त रामदयाल ने 18 बाल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन एवं अभिजीत ने 102नों का योगदान दिया। आरपीएफ टीमने 22 रन अतिरिक्त के रूप में दिए ।आरपीएफ की तरफ से संतोष ने चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट शेषनाथ ने तीन ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए तथा राम प्रवेश और अवनीश को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ ।विद्युत (आप) के अखिल कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ग्रीष्मकालीन अंतर विभागीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता मेंआज का दूसरा और प्रतियोगिता का नवां मैच संरक्षा और लेखा विभाग के बीच खेला गया । लेखा विभाग की टीम पहले बैटिंग करते हुए 19.2 ओवर में 136 रन बनाकर आल- आउट हो गई ।लेखा विभाग की तरफ से प्रमोद ने 17 बाल पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन आकाश पाण्डे ने 26 बाल पर चार चौके और दो छक्के की मदद से 37 रन बनाए एवं रवि ने 14 रन का योगदान दिया । संरक्षा विभाग की तरफ से मण्डल दूर संचार इंजिनियर पुष्पेन्द्र बैस ने 3.2 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट, कलाम अली खान ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट तथा प्रमोद ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए राकेश और सौरभ को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ ।137 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई संरक्षा विभाग की टीम ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर 140 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत कर पूरे दो अंक प्राप्त कर लिए । संरक्षा की तरफ ने ऋषि ने 28 बाल पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रन, राकेश ने 33 बाल पर पांच चौके की मदद से 35 रन और प्रमोद ने 15 बॉल पर तीन चौके की मदद से 18 बनाए इसके अतिरिक्त सहायक संरसा अधिकारी अभिषेक कुमार11 रन और अपर मंडल रेल प्रबंधक ( इन्फ्रा) आर एल यादव ने 6 रन बनाए । लेखा विभाग की तरफ से प्रमोद ने चार ओवर में 20 रन देकर दो विकेट लिए तथा रंजीत को एक विकेट प्राप्त हुआ । संरक्षा के मण्डल दूर संचार इंजीनियर पुष्पेंद्र बैस को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!