ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश ।  • सत्य का आग्रह और सत्य के मार्ग पर चलना ही भारत की आस्था है : योगी आदित्यनाथ • दीवार के विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा • वार्षिक उत्सव में झूमे छात्र-छात्राएं • हाईकोर्ट ने सीबीआई की लगाई फटकार एजेंसी के निदेशक को किया तलब • एसपी हरदोई: अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा • आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' • राज्यपाल ने विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया • गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने दो लोगों की संपत्तियों के कुर्क करने के दिए आदेश ।  • सत्य का आग्रह और सत्य के मार्ग पर चलना ही भारत की आस्था है : योगी आदित्यनाथ • दीवार के विवाद में भिड़े दो पक्ष,पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा • वार्षिक उत्सव में झूमे छात्र-छात्राएं • हाईकोर्ट ने सीबीआई की लगाई फटकार एजेंसी के निदेशक को किया तलब • एसपी हरदोई: अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा • आईआरसी उद्घाटन समारोह में बोले मुख्यमंत्री -यूपी में आप जहां से भी प्रवेश करेंगे, आपको फोर लेन की कनेक्टिविटी मिलेगी' • राज्यपाल ने विधान मण्डल के दोनों सदनों के समवेत अधिवेशन को सम्बोधित किया •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल

D

Dainik India News

• 9442 views
जिला कारागार में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर भोजन व्यवस्था तक की हुई गहन पड़ताल

बंदियों से सीधे संवाद कर जानी समस्याएं, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिए विशेष निर्देश

भोजन की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और चिकित्सा सेवाओं की बारीकी से हुई समीक्षा

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जनपद की कानून-व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने सोमवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कारागार परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की।

निरीक्षण की शुरुआत कारागार परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था के अवलोकन से हुई। जिलाधिकारी ने परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कारागार परिसर में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, जिससे बंदियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।

इसके बाद जिलाधिकारी ने विभिन्न बैरकों का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों से जुड़े वैध और आवश्यक मामलों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा उनके मानवाधिकारों एवं मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान रसोईघर भी अधिकारियों की समीक्षा का प्रमुख केंद्र रहा। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण और स्वच्छता मानकों की विस्तार से जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बंदियों को निर्धारित मीनू के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही खाद्य सामग्री के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा किसी भी बंदी के अस्वस्थ होने की स्थिति में उसे तत्काल आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक संवेदनशील एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

वहीं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं, निगरानी तंत्र एवं सुरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए कारागार प्रशासन को निर्देश दिया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कारागार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए निर्धारित सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान कारागार प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी अधिकारियों को उपलब्ध कराई गई। जिलाधिकारी ने समस्त व्यवस्थाओं को पारदर्शी, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं मानक अनुरूप संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर कारागार अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद की सभी संस्थाओं में जवाबदेही, अनुशासन, सुरक्षा और मानवीय संवेदनाओं के साथ व्यवस्थाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!