ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? • त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन • *भारत के भाग्य का 'धर्मयुद्ध': जब प्रधानसेवक ने देशवासियों से मांग लिए उनके 365 दिन** • अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री • महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद कर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक संपन्नलंबित ऋण आवेदनों पर जताई कड़ी नाराजगी, संबंधित शाखा प्रबंधकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश • सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: वक्फ बोर्ड के दावों पर अंकुश • देश के बड़े संस्थान खोलेंगे पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज • सारे चौराहे ब्लॉक, फायर ब्रिगेड हेलीकॉप्टर से आएगी? • त्रिदिवसीय स्वनिधि दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित, घोसी - विधायक विजय राजभर नें किया उद्घाटन • *भारत के भाग्य का 'धर्मयुद्ध': जब प्रधानसेवक ने देशवासियों से मांग लिए उनके 365 दिन** • अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

D

Dainik India News

• 6152 views
कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में लखनऊ में पैदल मार्च, लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन का किया आह्वान

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के तत्वावधान में बुधवार को कांग्रेस की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के विरोध में राजधानी लखनऊ में विशाल पैदल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नेतृत्व में निकले इस मार्च में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लेकर कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

Article image

पदयात्रा में प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक डॉ. नीरज बोरा, ओ. पी. श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Article image

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र प्रत्येक राजनीतिक दल को अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का संवैधानिक अधिकार प्रदान करता है, किंतु इस अधिकार का प्रयोग संविधान, कानून एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाओं के भीतर रहकर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और सर्वोच्च पदों का सम्मान बनाए रखना प्रत्येक जनप्रतिनिधि का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है।

Article image

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा किया गया प्रदर्शन लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संसदीय शिष्टाचार के अनुरूप नहीं था। उनका कहना था कि कांग्रेस लगातार ऐसे कदम उठा रही है, जिनसे संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने का प्रयास परिलक्षित होता है।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है तथा देश की एकता, अखंडता और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जन-जन तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के साथ-साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक मर्यादाओं की रक्षा के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाएं।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!