ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
दिल्ली हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पैतृक और विरासत में मिली संपत्ति के अधिकारों पर नई स्पष्टता • Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • यूपी में विद्युत मांग और आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड • शांति भंग की आशंका में 30 व्यक्ति गिरफ्तार • जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिका 15 एवं 16 सितंबर को आधार कार्ड/आई0डी0 के साथ उपस्थित • आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • भागवत-शरणागति : निष्कपट समर्पण की अन्तर्धारा से ब्रह्मानुभूति की परमावस्था • दिल्ली हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: पैतृक और विरासत में मिली संपत्ति के अधिकारों पर नई स्पष्टता • Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • यूपी में विद्युत मांग और आपूर्ति का बना नया रिकॉर्ड • शांति भंग की आशंका में 30 व्यक्ति गिरफ्तार • जनपद में कार्यभार ग्रहण करने वाले समस्त अध्यापक/अध्यापिका 15 एवं 16 सितंबर को आधार कार्ड/आई0डी0 के साथ उपस्थित • आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • भागवत-शरणागति : निष्कपट समर्पण की अन्तर्धारा से ब्रह्मानुभूति की परमावस्था •
उत्तर प्रदेश English

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों को यूनिफॉर्म का वितरण

D

Dainik India News

• 9566 views
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों को यूनिफॉर्म का वितरण

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ

बच्चो में काफी प्रतिभा छिपी होती है बस हमारा कर्तव्य है कि हम कैसे उन्हें समान अवसर समान अधिकार प्रदान करें ताकि वे भी अपनी प्रतिभानुसार समाज में योगदान देने लायक बन सकें I

यह बात मुख्य अतिथि सुश्री सोनाली अग्रवाल, एरिया चेयरपर्सन, राउंड टेबल इंडिया एवं लेडीज सर्किल इण्डिया, लखनऊ चैप्टर ने अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर सुवीरा पुनर्वास एवं दिव्यांगता संस्थान आई आई एम रोड लखनऊ में समारोह का उदघाटन करते हुए कही।

उल्लेखनीय है कि सुवीरा संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगता सप्ताह मनाया जा रहा है।

सुवीरा स्पेशल स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गायन,वादन, पेंटिंग, स्पून रेस कॉलर्ज आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर 2 वर्षीय डिप्लोमा इन स्पेशल एजुकेशन इंटेलेक्चुअल डिसेबिलिटी के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग बच्चों को निः शुल्क यूनिफॉर्म का वितरण मुख्य अतिथि सुश्री सोनाली अग्रवाल, श्री अभिजात शिखर, सुश्री मुदिता अग्रवाल तथा श्री प्रदीप सिंह निदेशक आत्मनिर्भर भारत लर्निंग प्लेट फार्म द्वारा किया गया।

अखिलेंद्र कुमार पूर्व आयुक्त, दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश ने कहा कि दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष शिक्षा का अत्यन्त महत्व है क्योंकि दिव्यांगता विशेष के दृष्टिगत आवश्यकतानुसार विशेष शिक्षकों द्वारा ही दिव्यांग बच्चों को शिक्षित किया जा सकता है
निदेशक सुवीरा स्पेशल स्कूल श्रीमती संगीता कुमार ने बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चों को निः शुल्क शिक्षा, यूनिफॉर्म एवम अन्य पठन पाठन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!