ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | त्योहारों से पहले प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान | भूमिपूजन से रंगमंच तक: गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ के जरिए शिवाजी के जीवन को मंच पर उतारने की तैयारी | स्वच्छता अभियान से निकला जनभागीदारी का संदेश, डॉ. नीरज सिंह बोले—स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला | ‘अनकही कहानियों’ के मंच से सेवा-संकल्प की कथा, योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाओं और 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा | 25 वर्ष की राजनीतिक यात्रा पर ‘नमो सेवा’ का मंच: योगी ने गिनाए मोदी सरकार के काम, विपक्ष पर भी साधा निशाना | यूपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, अराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष की कमान | चांदी लूटकर निकले बदमाश, पुलिस ने दबोचे; व्यापारी की लूटी चांदी बरामद | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | त्योहारों से पहले प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान | भूमिपूजन से रंगमंच तक: गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ के जरिए शिवाजी के जीवन को मंच पर उतारने की तैयारी | स्वच्छता अभियान से निकला जनभागीदारी का संदेश, डॉ. नीरज सिंह बोले—स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला | ‘अनकही कहानियों’ के मंच से सेवा-संकल्प की कथा, योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाओं और 25 वर्ष की सार्वजनिक यात्रा | 25 वर्ष की राजनीतिक यात्रा पर ‘नमो सेवा’ का मंच: योगी ने गिनाए मोदी सरकार के काम, विपक्ष पर भी साधा निशाना |
हाइलाइट न्यूज़
सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद • प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया • 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • एडीएम एसडीएम ने सुनी फरियाद 10 मामलों का किया निस्तारण • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती • सुधांशु त्रिवेदी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने व्यापारियों-उपभोक्ताओं से किया संवाद • प्रधानमंत्री ने वाराणसी में 1774.34 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • कलेक्टिव एक्शन अगेंस्ट पॉवर्टी (CAAP) मलिहाबाद चैप्टर ने चार गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता • मुख्यमंत्री ने जनपद प्रयागराज में कायस्थ पाठशाला सोसाइटी की 150वीं वर्षगांठ का शुभारम्भ किया • 11 अगस्त से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव, • श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब • एडीएम एसडीएम ने सुनी फरियाद 10 मामलों का किया निस्तारण • बड़े ही धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती •
अपराध ब्रेकिंग English

लखनऊ में भीषण अग्निकांड: कोचिंग-लाइब्रेरी भवन में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे छात्र, बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

D

Dainik India News

• 35496 views

अलीगंज की घटना से दहला शहर, एक दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर; डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पहुंचे

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ।राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में रविवार को एक तीन मंजिला कोचिंग एवं लाइब्रेरी भवन में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की भयावह लपटों और तेजी से फैलते धुएं ने कुछ ही मिनटों में पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के बाद भवन में मौजूद छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई। धुएं और आग से घिर जाने के कारण कई छात्रों ने अपनी जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी। घटना के दौरान चीख-पुकार और अफरा-तफरी का दृश्य देख स्थानीय लोग भी दहशत में आ गए।

सूत्रों के मुताबिक आग लगने के समय भवन के भीतर कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कुछ लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि एक युवक लोहे की ग्रिल पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म और अत्याधुनिक उपकरणों की सहायता से आग पर काबू पाने तथा भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभियान शुरू किया। बचाव दल लगातार हर मंजिल की तलाशी लेकर लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा रहा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। पुलिस, प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने और संभावित रूप से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान जारी था।

मुख्य बिंदु

◆ अलीगंज में तीन मंजिला कोचिंग-लाइब्रेरी भवन में भीषण आग

◆ जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदे कई छात्र

◆ एक दर्जन से अधिक दमकल वाहन राहत कार्य में जुटे

◆ हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

◆ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा

◆ आग लगने के कारणों की जांच शुरू, प्रशासन अलर्ट

वीडियो

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!