ब्रेकिंग न्यूज़
मच्छरों के खिलाफ अब घर-घर दस्तक, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान | वृद्ध आश्रम में जब अपनों की कमी का दर्द दिखा, जिलाधिकारी ने थामा बुजुर्गों का हाथ | जन्मदिन पर बदली उत्सव की तस्वीर, MLC मुकेश शर्मा पहुंचे उन बुजुर्गों के बीच जहां चाहिए था साथ | “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” | 15वें वर्ष में पहुंची याचिका पर हाईकोर्ट की सख्ती, राज्य को मिला आखिरी दो सप्ताह का वक्त | मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति | डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर | सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार | मच्छरों के खिलाफ अब घर-घर दस्तक, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान | वृद्ध आश्रम में जब अपनों की कमी का दर्द दिखा, जिलाधिकारी ने थामा बुजुर्गों का हाथ | जन्मदिन पर बदली उत्सव की तस्वीर, MLC मुकेश शर्मा पहुंचे उन बुजुर्गों के बीच जहां चाहिए था साथ | “परिवार बचाने से संस्कृत जगाने तक—जितेंद्र प्रताप और सुखबीर दलाल की मुलाकात बनी सार्थक विमर्श का केंद्र” | 15वें वर्ष में पहुंची याचिका पर हाईकोर्ट की सख्ती, राज्य को मिला आखिरी दो सप्ताह का वक्त | मतदाता सूची पर मचा घमासान, आज तय होगी विपक्ष की अगली रणनीति | डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की तैयारी, बूथ तक आईटी तंत्र सक्रिय करने पर जोर | सुदूर ग्रामीण अंचल की वृद्ध महिला को मिली त्वरित चिकित्सीय सहायता, एसजीपीजीआई लखनऊ में कराया गया उपचार |
हाइलाइट न्यूज़
लवकुश नगर मलिन बस्ती में ठंड से जूझते जरूरतमंदों को मिली संजीवनी • मोहनलालगंज सिसेंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार • 60 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार • प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं • कानपुर के छात्र-छात्राओं का एक 21 सदस्यीय दल ने आज पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखी • रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल • उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सीडीओ ने किया सम्मानित • लखनऊ के चंदर नगर में व्यापारियों का हुंकार सम्मेलन: “अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी, सत्ता के गलियारों तक पहुँचेगी बाज़ार की आवाज़” • लवकुश नगर मलिन बस्ती में ठंड से जूझते जरूरतमंदों को मिली संजीवनी • मोहनलालगंज सिसेंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध कच्ची शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार • 60 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार • प्रधानमंत्री मोदी के 4400 दिवसीय ऐतिहासिक कार्यकाल पर सजी जन चौपाल, मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुनीं जनता की समस्याएं • कानपुर के छात्र-छात्राओं का एक 21 सदस्यीय दल ने आज पूरे विधानसभा परिसर का भ्रमण कर सदन की कार्यवाही देखी • रामलीला महामहोत्सव के चौथे दिन रावण बाणासुर,परशुराम लक्ष्मण संवाद से गूंज उठा पंडाल • उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सीडीओ ने किया सम्मानित • लखनऊ के चंदर नगर में व्यापारियों का हुंकार सम्मेलन: “अब उत्पीड़न नहीं सहेंगे व्यापारी, सत्ता के गलियारों तक पहुँचेगी बाज़ार की आवाज़” •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

मच्छरों के खिलाफ अब घर-घर दस्तक, 31 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

D

Dainik India News

• 951 views

डेंगू-मलेरिया से लेकर दिमागी बुखार तक पर प्रशासन की निगरानी; आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां घर-घर पहुंचकर लक्षणों की करेंगी पहचान, कुपोषित बच्चों का भी बनेगा विवरण

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।बरसात के बाद बढ़ने वाले संचारी रोगों की आशंका के बीच जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल परिसर से संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट परिसर तक पहुंची। एक अक्टूबर से शुरू हुआ संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि 12 से 31 अक्टूबर के बीच चलने वाला दस्तक अभियान बीमारी की रोकथाम को घरों की चौखट तक ले जाएगा।

अभियान के केंद्र में डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार और दिमागी बुखार समेत अन्य संचारी रोग हैं। प्रशासन का जोर केवल बीमारी के उपचार तक सीमित न रहकर उसके लक्षणों की समय रहते पहचान, तत्काल उपचार और संक्रमण की रोकथाम के लिए जनसहभागिता विकसित करने पर है। इसके लिए लोगों को स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम और मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने कहा कि स्वच्छता अनेक बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर कई रोगों के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने अभियान के दौरान रोग के लक्षण वाले लोगों की समय से पहचान और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ व्यापक जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया।

दस्तक अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां 12 से 31 अक्टूबर तक घर-घर पहुंचेंगी। वे डेंगू, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस और इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस सहित अन्य संचारी रोगों के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। घर-घर संपर्क के दौरान लक्षण वाले व्यक्तियों और कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर सहित विवरण तैयार किया जाएगा।

चिन्हित किए गए मामलों का विवरण निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, ताकि रोगियों की पहचान और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के बीच समय का अंतर कम किया जा सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान की पहुंच जनपद के प्रत्येक क्षेत्र तक सुनिश्चित हो और चिन्हित रोगियों को समय से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

शुभारंभ के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक धनंजय, एसीएमओ डॉ. संजय गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव सहित स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!