ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
यातायात माह नवंबर 2021 के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन • लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   • जिलाधिकारी अरुण कुमार नें घोसी चीनी मील का किया औचक निरीक्षण , दिये कई आवश्यक दिशा निर्देश. • धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल • हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी • लखनऊ ने याद किया अपने हरदिल अजीज विधायक आशुतोष टण्डन "गोपाल जी" को - जितेन्द्र प्रताप सिंह • यातायात माह नवंबर 2021 के अंतर्गत नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन • लखनऊ में बसेगा नया शहर: एलडीए ने जारी किया वेलनेस सिटी का लेआउट, मिलेंगे 2000 प्लॉट और 10 हजार फ्लैट • यूपी पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पोषण समिति/जिला कन्वर्जेंस समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न   • जिलाधिकारी अरुण कुमार नें घोसी चीनी मील का किया औचक निरीक्षण , दिये कई आवश्यक दिशा निर्देश. • धोखाधड़ी करने में जस्ट डायल पीछे नहीं, जब कतरने वाली कंपनी का नाम है जस्ट डायल • हरदोई बैंकिंग संबंधित ब्रांच मैनेजर राधेश्याम राजवंशी द्वारा हरदोई के किसानों से दसों लाख की ठगी • लखनऊ ने याद किया अपने हरदिल अजीज विधायक आशुतोष टण्डन "गोपाल जी" को - जितेन्द्र प्रताप सिंह •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

तेज रफ्तार का कहर: एंबुलेंस को रौंदते हुए मकान में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

D

Dainik India News

• 6887 views
तेज रफ्तार का कहर: एंबुलेंस को रौंदते हुए मकान में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

मरीज लेने जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।

मधुबन थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मधुबन-दुबारी मार्ग पर गंगऊपुर चट्टी के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मरीज लेने जा रही एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय एंबुलेंस निर्धारित स्थान पर मरीज लेने जा रही थी। तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे एंबुलेंस से जा भिड़ी। टक्कर की भयावह आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक गांगेबीर निवासी 42 वर्षीय श्रीकांत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई जब ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे स्थित एक रिहायशी मकान में जा घुसी। सौभाग्य से घर के सदस्य कुछ ही क्षण पहले अंदर चले गए थे, जिससे एक और बड़ी दुर्घटना टल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि परिवार के सदस्य बाहर मौजूद होते तो जनहानि और अधिक हो सकती थी।

घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता तथा दुबारी पुलिस चौकी प्रभारी रामअवध अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए फरार चालक की तलाश तेज कर दी है। क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने सड़क पर बेलगाम गति से चल रहे भारी वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!