ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • Commotion and Acrimony in Legislatures a Matter of Concern: Lok Sabha Speaker • ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव • शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्ति गिरफ्तार • एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता • के.वी.एस 53वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता: चेन्नई को हराकर दिल्ली बनी चैंपियन • लखनऊ नगर निगम: सिस्टम से हारा एक पिता, जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है दर-दर • पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली • 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद • Commotion and Acrimony in Legislatures a Matter of Concern: Lok Sabha Speaker • ग्रामीण इलाकों में नहीं जल रहे अलाव • शांति भंग की आशंका में कुल 14 व्यक्ति गिरफ्तार • एमवे के पाँच प्रमुख उत्पादों को मिली एनएफएसयू की मान्यता • के.वी.एस 53वीं राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता: चेन्नई को हराकर दिल्ली बनी चैंपियन • लखनऊ नगर निगम: सिस्टम से हारा एक पिता, जन्म प्रमाण पत्र के लिए भटक रहा है दर-दर • पौराणिक मान्यता पर आधारित मनोभावों के उल्लास का पर्व होली •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जीएसटी रिफॉर्म से जनता में बढ़ेगी परचेजिंग पावर, होगी अर्थव्यवस्था मजबूत

D

Dainik India News

• 7248 views
जीएसटी रिफॉर्म से जनता में बढ़ेगी परचेजिंग पावर, होगी अर्थव्यवस्था मजबूत

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ। उत्तर विधानसभा के निरालानगर स्थित जेसी गेस्ट हाउस में आयोजित व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एलएमसी सदस्य मुकेश शर्मा और उत्तर विधानसभा विधायक डॉ. नीरज बोरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ व्यापारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 12 और 28 प्रतिशत वाले जीएसटी स्लैब को समाप्त कर आम जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम है। केंद्र और प्रदेश सरकार व्यापारी वर्ग के विकास व समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं।

मुख्य अतिथि एलएमसी सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि 1 जुलाई 2017 को जीएसटी का पूरे देश में लागू होना भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक वरदान सिद्ध हुआ। यह एक भागीरथ प्रयास था जिसने ‘एक देश, एक टैक्स’ की अवधारणा को साकार किया। प्रारंभ में व्यापारियों को नई व्यवस्था के अनुरूप ढलने में समय लगा, लेकिन धीरे-धीरे जब सभी इस प्रणाली से परिचित हुए तो यह स्पष्ट हुआ कि जीएसटी ने व्यापार जगत को स्थिरता और पारदर्शिता प्रदान की है।

उन्होंने आगे कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के पावन अवसर पर जीएसटी रिफॉर्म के अंतर्गत 12% और 28% वाले स्लैब को समाप्त कर पूरे देश में केवल 5% और 18% के दो स्लैब लागू किए हैं। इस निर्णय से व्यापारियों और उपभोक्ताओं दोनों को बड़ी राहत मिली है। यह सुधार न केवल देश के कर ढांचे को सरल बनाता है, बल्कि अर्थव्यवस्था को गति देने वाला साबित होगा।

मुकेश शर्मा ने कहा कि इस सुधार से दैनिक उपयोग की वस्तुओं के टैक्स स्ट्रक्चर में भी बड़ा परिवर्तन आया है। अनुमानित रूप से देशभर में लगभग 48,000 करोड़ रुपए की बचत होने की संभावना है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अनुमान के अनुसार, इससे बाजार में चार गुना तक परचेजिंग पावर बढ़ेगी, जिससे लगभग दो लाख करोड़ रुपए की अतिरिक्त खरीद क्षमता पैदा होगी। उन्होंने बताया कि इस सुधार से भारत की जीडीपी में 0.2% से 0.3% तक की बढ़ोतरी संभावित है। यह कदम देश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने वाला साबित होगा।

विधायक और अभियान प्रदेश सह-संयोजक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधारों से व्यापारी वर्ग को बड़ी राहत मिली है। कारोबार में पारदर्शिता आई है और राजस्व प्रणाली मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद देश में तरक्की के नए रास्ते खुले हैं। अब जीएसटी दरों में कमी से व्यापार को और गति मिलेगी तथा बाजारों में रौनक बढ़ेगी।

उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि इस राहत का लाभ उपभोक्ताओं तक अवश्य पहुंचाएं और देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जीएसटी ने वास्तव में वन नेशन, वन टैक्स की अवधारणा को साकार किया है।

कार्यक्रम में लखनऊ महानगर उपाध्यक्ष धनश्याम दास अग्रवाल, डॉ. विवेक सिंह तोमर, अशोक तिवारी, टिंकू सोनकर, सौरभ वाल्मीकि, अनुराग साहू, मंडल अध्यक्ष रमन निगम, चंद्रशेखर गुप्ता, संजय तिवारी, शैलेन्द्र मौर्या, पार्षद मसूद अली, पार्षद प्रतिनिधि सुदर्शन कटियार, व्यापारी नेता भारत भूषण गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनोज सिंह, बिल्लू सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!