ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने 203 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/ शिलान्यास • आस्था का महासंगम: पूज्य चालीहा साहिब में उमड़ रही श्रद्धा, भगवान झूलेलाल के दरबार में जुटने का आह्वान • बिजली के लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत • शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • Indian Army represents the strength of 140 crore countrymen: Yogi Adityanath • मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना • “हुनर से रोजगार तक” : समर्थ भारत के मंच से कौशल–क्रांति का राष्ट्रीय उद्घोष • मुख्यमंत्री ने 203 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/ शिलान्यास • आस्था का महासंगम: पूज्य चालीहा साहिब में उमड़ रही श्रद्धा, भगवान झूलेलाल के दरबार में जुटने का आह्वान • बिजली के लटकते तार दे रहे दुर्घटना को दावत • शांति भंग की आशंका में 04 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार । • <em>सहारा हॉस्पिटल में सीएमई आयोजित कर नेशनल वैस्कुलर दिवस मनाया गया</em> • Indian Army represents the strength of 140 crore countrymen: Yogi Adityanath • मोबाइल वेटेरिनरी यूनिट को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी ने किया रवाना • “हुनर से रोजगार तक” : समर्थ भारत के मंच से कौशल–क्रांति का राष्ट्रीय उद्घोष •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

दुबारी में शिव मंदिर के समीप युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

D

Dainik India News

• 5277 views
दुबारी में शिव मंदिर के समीप युवक का शव फंदे से लटका मिला, क्षेत्र में सनसनी; पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

दैनिक इंडिया न्यूज़, मधुबन (मऊ)।मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी स्थित शिव मंदिर के समीप रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। सूचना पर मधुबन पुलिस एवं फोरेंसिक टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए।

Article image

मृतक की पहचान प्रियांशु (22 वर्ष), पुत्र मनोज गुप्ता निवासी दुबारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और स्थानीय चाय-पकौड़ी की दुकान पर हलवाई का कार्य सीखने के साथ वहीं काम भी करता था। उसके बड़े भाई विशाल और प्रिंस भी हलवाई का कार्य कर परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करते हैं।

परिजनों के अनुसार लगभग 12 वर्ष पूर्व प्रियांशु की मां का निधन हो गया था। पिता मनोज गुप्ता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में तीन बहनें हैं, जिनमें एक का विवाह हो चुका है, जबकि दो बहनें अभी अविवाहित हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राथमिक तौर पर युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं, किंतु पुलिस ने किसी भी प्रकार की अटकलों से बचने की अपील करते हुए कहा है कि सभी पहलुओं की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक ढंग से जांच की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता एवं गंभीरता से जांच कर रही है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!