ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
15 वीं श्वास एवं गम्भीर चिकित्सीय सेवा गौष्ठी के आयोजन हेतू सूर्या फाउण्डेशन व मिडलैंड हेल्थकेयर एवं अनुसंधान संस्थान के सम्मलित प्रयास से दिसम्बर 2023 मे आयोजन की सहमति • मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • लखनऊ:संस्कृतभारती न्यासअवधप्रान्त के अध्यक्ष श्री जेपी सिंह ने जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार से किया शिष्टाचार भेंट • मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन उतर प्रदेश डा0 इफ्तिखार अहमद जावेद नें किया मऊ जनपद का भ्रमण • नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास • "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" • वर्षा से प्रभावित बीमित कृषक 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु करें शिकायत • मुख्यमंत्री ने गोण्डा में जनपद की 1132.35 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया • 15 वीं श्वास एवं गम्भीर चिकित्सीय सेवा गौष्ठी के आयोजन हेतू सूर्या फाउण्डेशन व मिडलैंड हेल्थकेयर एवं अनुसंधान संस्थान के सम्मलित प्रयास से दिसम्बर 2023 मे आयोजन की सहमति • मोदी के गोरखपुर, वाराणसी आगमन से पूर्व योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण • लखनऊ:संस्कृतभारती न्यासअवधप्रान्त के अध्यक्ष श्री जेपी सिंह ने जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार से किया शिष्टाचार भेंट • मदरसा शिक्षा परिषद चेयरमैन उतर प्रदेश डा0 इफ्तिखार अहमद जावेद नें किया मऊ जनपद का भ्रमण • नई शिक्षा नीति अनुसार संस्कृत भाषा उन्नयन को नगर-निगम लखनऊ व संस्कृत भारतीन्यास के मध्य सकारात्मक विमर्श- जे पी सिंह अध्यक्ष संस्कृतभारतीन्यास • "सुप्रीम कोर्ट ने नए संसद भवन के उद्घाटन पर याचिका खारिज की, राष्ट्रपति को संसद के सदनों की संबोधन का अधिकार: याचिका में विपक्ष की मांग विचारहीन" • वर्षा से प्रभावित बीमित कृषक 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु करें शिकायत • मुख्यमंत्री ने गोण्डा में जनपद की 1132.35 करोड़ की 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया •
ताज़ा खबर English

WHO का दावा: भारत में बने खांसी के सिरप पीने से गांबिया में 66 बच्चों की मौत, देश में सप्लाई नहीं करती कंपनी

B

Bhargav Bhargav

• 7783 views
WHO का दावा: भारत में बने खांसी के सिरप पीने से गांबिया में 66 बच्चों की मौत, देश में सप्लाई नहीं करती कंपनी

शर्मनाक:भारतीय ड्रग कंट्रोलर की लापरवाही से देशनकी छवि धूमिल हो रही

भारत की एक दवा कंपनी द्वारा बनाए गए सर्दी-खांसी के सिरप पीने से पश्चिमी अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह दावा करने के साथ ही इन सिरप का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की है। इधर, दिल्ली में केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस बीच ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने कहा है कि संबंधित कंपनी के सिरप सिर्फ निर्यात होते है, देश में इनकी आपूर्ति नहीं की जाती।

हरियाणा सरकार के ड्रग डिपार्टमेंट की लापरवाही का मामला


ये कफ सिरप हरियाणा की एक कंपनी में बनाए गए हैं। इनके सेवन से गांबिया में बड़े पैमाने पर बच्चों की मौत का दावा किया गया है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि खांसी की दवा डाइथेलेन ग्लाइकोल और इथिलेन ग्लाइकोल इंसान के लिए जहर की तरह हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अधनोम घेब्रेयेसुस ने कहा कि बच्चों की मौत का संबंध चार दवाओं से है। इन सीरप के सेवन से उनके गुर्दों को क्षति पहुंची।

डब्ल्यूएचओ इसके लिए दवा कंपनी और भारत सरकार के नियमन अधिकारियों के साथ इन दवाओं की जांच कर रहा है। अब तक खांसी की चार दवाओं की पहचान मौत के कारण के रूप में की गई है। इसके लिए दुनिया के बाकी देशों को भी चेतावनी जारी की गई है। दोयम दर्जे के ये उत्पाद असुरक्षित हैं और खासकर बच्चों की मौत का कारण बन सकते हैं।

डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों को इन दवाओं को बाजार से हटाने की चेतावनी दी है। खुद भी इन देशों और संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति शृंखला पर नजर रखने की बात कही है। डब्ल्यूएचओ की चेतावनी के बाद केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा की दवा कंपनी मेडन फार्मा में बने इन खांसी सिरप को लेकर ऑल इंडिया आर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने कहा है कि यह कंपनी अपने उत्पाद सिर्फ निर्यात करती है। फिर भी इस बारे में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) कोई दिशा निर्देश देगा तो उसका पालन किया जाएगा।

कफ सीरप के विषाक्त प्रभाव:

ऐसे खांसी सिरप के विषाक्त प्रभावों के कारण पेट दर्द, सिरदर्द, उल्टी, दस्त, पेशाब करने में कठिनाई, मानसिक स्थिति में परिवर्तन और गुर्दे को गंभीर नुकसान शामिल हैं। इनके कारण मृत्यु तक हो सकती है ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!