ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम • खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक • लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन • UP बोर्ड 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओंमें सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई -जेपी सिंह • मो.साहब का जन्मदिन सद्भावना के रूप में मनाया गया  • 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार • तीन अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • सावधान:समय समय पर पोस्ट मैन को पैसा नही मिलने पर चिट्ठी वापस हो जाती • मऊ में हुई भीषण नाव दुर्घटना , 16 स्कूली बच्चों को बचाया गया , एक लापता , बुलाई गयी एन . डी . आर .एफ. की टीम • खंड विकास अधिकारी ने ली ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक • लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन • UP बोर्ड 2023 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओंमें सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को हार्दिक बधाई -जेपी सिंह • मो.साहब का जन्मदिन सद्भावना के रूप में मनाया गया  • 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार • तीन अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ तीन शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • सावधान:समय समय पर पोस्ट मैन को पैसा नही मिलने पर चिट्ठी वापस हो जाती •
Uncategorized English

निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित

D

Dainik India News

• 6137 views
निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित

ब्यूरो डीडी इंडिया न्यूज

दो दिवसीय हड़ताल के चलते पूरे देश में बैंकों के ब्रांच आज 16 दिसंबर (गुरुवार) और 17 दिसंबर (शुक्रवार) को बंद रहने वाले हैं।इसके अलावा 19 दिसंबर को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे।इस तरह पूरे देश में इस सप्ताह बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं।

Bank Strike Dec 2021: दिसंबर महीने के समाप्त होने में अब महज 16 दिन बचे हुए हैं. इन बचे 16 दिनों में देश के कुछ हिस्सों में 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।आज और कल पूरे देश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल है. ऐसे में आम लोगों को बैंकिंग के कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार अलग-अलग सरकारी बैंकों के करीब नौ लाख कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों के निजीकरण के सरकार के कदम के विरोध में आज से हड़ताल पर है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सहित अधिकांश बैंकों ने पहले ही अपने ग्राहकों को चेक क्लीयरेंस और फंड ट्रांसफर जैसे बैंकिंग कार्यों के प्रभावित होने को लेकर आगाह कर दिया है।

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) की महासचिव सौम्या दत्ता ने कहा कि बुधवार को अतिरिक्त मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष सुलह बैठक विफल रही, इसलिए बैंक यूनियनें हड़ताल कर रही हैं।

हड़ताल के कारण आज और कल बंद रहेंगे बैंक

पंजाब नेशनल बैंक यूनियंस (एआईपीएनबीओए, लखनऊ ) ने बैंकों के प्रस्तावित प्राइवेटाइजेशन (Bank Privatization) के खिलाफ दो दिन के हड़ताल का आह्वान किया है।इस दो दिवसीय हड़ताल के चलते पूरे देश में बैंकों के ब्रांच आज 16 दिसंबर (गुरुवार) और 17 दिसंबर (शुक्रवार) को बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा 19 दिसंबर को रविवार की छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे।इस तरह पूरे देश में इस सप्ताह बैंक तीन दिन बंद रहने वाले हैं

यहां इस सप्ताह अब नहीं खुलेंगे बैंक

स्थानीय अवकाश (Regional Holiday) के चलते मेघालय में शनिवार 18 दिसंबर को भी बैंक बंद रहने वाले हैं. शनिवार को यू सोसो थाम (U SoSo Tham) की बरसी है. इसके चलते मेघालय (Meghalaya) में बैंकों का कामकाज बंद रहेगा।

अगले सप्ताह भी कई छुट्टियां

आने वाले सप्ताह में भी कई अवकाश पड़ रहे हैं।24 दिसंबर को क्रिसमस के चलते मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस और महीने का चौथा शनिवार होने के चलते पूरे देश में बैंकों का काम बंद रहेगा। 26 दिसंबर को भी रविवार के कारण सभी जगह बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 27 दिसंबर को मिजोरम में क्रिसमस सेलिब्रेशन की छुट्टी है। मेघालय में 30 दिसंबर को यू कियांग नॉन्गबाह के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी. महीने के अंतिम दिन 31 दिसंबर को मिजोरम में नए साल की पूर्व संध्या पर बैंक बंद रहेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!