ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
नि:स्वार्थ सेवा भाव से महा मानवों की बैठक • विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल • मां दुर्गा का आगमन के बाद पंडालों में पूजा अर्चना शुरू • भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) का धरना प्रदर्शन • लखनऊ पूर्व ने धूमधाम से मनाया राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन • बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ • ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा • आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अन्तर्गत "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के तहत • नि:स्वार्थ सेवा भाव से महा मानवों की बैठक • विधायक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के होली मिलन समारोह में राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह हुए शामिल • मां दुर्गा का आगमन के बाद पंडालों में पूजा अर्चना शुरू • भारतीय किसान यूनियन (लोकतांत्रिक) का धरना प्रदर्शन • लखनऊ पूर्व ने धूमधाम से मनाया राजनाथ सिंह का 74वां जन्मदिन • बोझ हैं सपा और कांग्रेस, इन्हें उठाकर देश से बाहर फेंकना होगा : योगी आदित्यनाथ • ऑपरेशन सिंदूर: जब भारत ने दिखाया संकल्प और नेतृत्व ने दी प्रेरणा • आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अन्तर्गत "मेरी माटी, मेरा देश" अभियान के तहत •
Uncategorized English

डीएम ने तहसील घोसी औऱ मधुबन के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों के चुनाव हेतु निर्धारित स्थलों का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

• 6475 views
डीएम ने तहसील घोसी औऱ मधुबन के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों के चुनाव हेतु निर्धारित स्थलों का किया निरीक्षण

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने हेतु संपूर्ण तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जनपद मऊ के डीएम अरुण कुमार ने तहसील घोसी एवं मधुबन के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायतों के चुनाव हेतु निर्धारित नामांकन कक्षों तथा मतगणना एवं पार्टी रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया।
आप कों बता दें तहसील घोसी के अंतर्गत दोहरीघाट, घोसी एवं अमिला नगर पंचायते शामिल हैं,जहां पर संबंधित नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के अलावा कुल 44 वार्ड हेतु चुनाव कराए जाने हैं। 44 वार्डों में चुनाव हेतु कुल 61982 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन सभी नगर पंचायतों के चुनाव हेतु पार्टी रवानगी एवं मतगणना स्थल के रूप में सर्वोदय इंटर कॉलेज घोसी निर्धारित है। मतगणना हेतु निर्धारित कक्षों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कमरों के खुली खिड़कियों को बंद करने एवं पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अलग-अलग नगर पंचायतों हेतु निर्धारित कमरों से सटे कमरों को ही स्ट्रांग रूम के रूप में चयन करने को भी कहा। इसके अलावा सर्वोदय इंटर कॉलेज के परिसर की साफ-सफाई एवं पार्किंग हेतु अन्य उचित स्थल का चयन करने के भी निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने नामांकन हेतु निर्धारित तहसील मुख्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग नगर पंचायतों के नामांकन कक्षों तक पहुंच आसान बनाने हेतु बैरिकेटिंग की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए जिससे प्रत्याशियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
तहसील मधुबन के अंतर्गत मात्र एक नगर पंचायत मधुबन है, जहां पर अध्यक्ष पद के अलावा कुल 15 वार्डो में चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए कुल 12 मतदान केंद्रों के 22 बूथों पर 20137 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। तहसील परिसर से ही पार्टी रवानगी भी होगी।
तहसील मधुबन में निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पार्किंग की उचित व्यवस्था के साथ ही नामांकन के दौरान भीड़ को देखते हुए वार्ड सदस्य के नामांकन हेतु अतिरिक्त कक्षों की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने घोसी एवं मधुबन के उप जिलाधिकारियों को नामांकन के दौरान नामांकन कक्षों में उचित दूरी पर बैरिकेटिंग, प्रवेश एवं निकास की उचित व्यवस्था तथा पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार, उपजिलाधिकारी मधुबन मनोज कुमार तिवारी, तहसीलदार घोसी एवं मधुबन संजीव कुमार यादव, संबंधित तहसीलों के नायब तहसीलदार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!