ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
एसपी हरदोई: अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन महाशिवरात्रि पर संस्कृतभारती पूर्वी उत्तरप्रदेश क्षेत्र द्वारा दिव्य शिवार्चन समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह आजमगढ़ में महिला आयोग की जनसुनवाई — नारी सशक्तिकरण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत गोली मारने मामले से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन एसपी हरदोई: अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा संत डॉ. भरतदास के अकल्पनीय सहयोग को संस्कृतभारतीन्यास अध्यक्ष ने किया नमन महाशिवरात्रि पर संस्कृतभारती पूर्वी उत्तरप्रदेश क्षेत्र द्वारा दिव्य शिवार्चन समस्त प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की अनंत शुभकामनाएं - जे पी सिंह आजमगढ़ में महिला आयोग की जनसुनवाई — नारी सशक्तिकरण के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक UP Govt to launch ‘Matrubhumi’ scheme on occasion of Gandhi Jayanti चिरैयाकोट क्षेत्रार्न्तगत गोली मारने मामले से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद जनपद उन्नाव के 42 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्य मंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार English

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड गठन की मांग

D

Dainik India News

10224 views
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संगठनात्मक चुनाव की घोषणा, क्षत्रिय कल्याण बोर्ड गठन की मांग

राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में 11 सूत्रीय एजेंडे पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने क्षत्रिय कल्याण बोर्ड व सनातन बोर्ड के गठन को बताया अनिवार्य

लखनऊ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक प्रेस क्लब सभागार, हजरतगंज में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के त्रैवार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के साथ आगामी संगठनात्मक चुनाव की घोषणा की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में क्षत्रिय समाज को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में क्षत्रिय कल्याण बोर्ड का गठन अति आवश्यक है। उन्होंने सनातन बोर्ड के गठन का समर्थन करते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट में एक क्षत्रिय प्रतिनिधि को नामित करने की भी मांग रखी।

21-22 जून को होंगे संगठनात्मक चुनाव, एन.पी. सिंह बने निर्वाचन अधिकारी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन का खुला निर्वाचन 21 और 22 जून, 2025 को होगा। इस चुनाव में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन.पी. सिंह (नोएडा) को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया, जबकि पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती नीतू सिंह (रायपुर, छत्तीसगढ़) के नाम पर सहमति बनी। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता महेन्द्र सिंह को नामांकन पत्रों की वैधता की स्वीकृति प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनाव प्रक्रिया के तहत 20 जून से सदस्यता शुल्क के साथ नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे

महाराणा प्रताप भवन की मांग फिर हुई जोरदार

बैठक में लखनऊ में महाराणा प्रताप भवन, शोध संस्थान और संग्रहालय के निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। कुंवर हरिवंश सिंह ने बताया कि सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई थी, लेकिन अभी तक सरकारी दर पर 5 एकड़ भूमि आवंटित नहीं की गई। संगठन ने इस मांग को फिर से सरकार के समक्ष मजबूती से रखने का निर्णय लिया है।

"जिसकी निष्ठा, उसकी प्रतिष्ठा" – संगठन में केवल कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलेगा स्थान

बैठक में संगठन की मजबूती और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय महामंत्री राघवेन्द्र सिंह "राजू" ने कहा कि महासभा का "खाड़ी से पहाड़ी तक एकता अभियान" सफल रहा है और पूरे देश में विभिन्न संगठनों को महासभा से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि संगठन में वही पदाधिकारी बनेगा, जो वास्तव में समाज और संगठन के लिए समर्पित होगा।

"विजिटिंग कार्ड तक सीमित पदाधिकारियों की होगी पहचान" – भुवनेश्वर सिंह

कार्यक्रम संयोजक भुवनेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि संगठन में निष्क्रिय पदाधिकारियों को चिह्नित किया जाएगा, जो सिर्फ विजिटिंग कार्ड तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि "ऐसे पदाधिकारियों को जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, जो जिलों का दौरा तक नहीं करते।" वहीं, सदस्यता अभियान प्रभारी सुखवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि नियमित सदस्यता नहीं रखने वाले लोग चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

पूर्वांचल महाकुंभ 09 मार्च को बलिया में, कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह रहेंगे उपस्थित

बैठक के अंत में घोषणा की गई कि 09 मार्च को पूर्वांचल महाकुंभ बलिया के रसड़ा में आयोजित होगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। बैठक का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राष्ट्रगान के साथ किया।

संपर्क सूत्र:

सुखवीर सिंह भदौरिया (राष्ट्रीय महासचिव, सदस्यता अभियान प्रभारी) – मो: 8923195111
भुवनेश्वर सिंह (राष्ट्रीय प्रमुख संगठन मंत्री, कार्यक्रम संयोजक) – मो: 9927395111
केपी सिंह (मीडिया संयोजक) – मो: 9454111110

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!