ब्रेकिंग न्यूज़
संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” | संस्कृत की दिव्य अनुगूंज में राष्ट्रीय आत्मा का जागरण: ‘प्रणवः’ से आरंभ हुआ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का महाशंखनाद | संस्कृत: राष्ट्रात्मा का अनश्वर स्पंदन और ‘प्रणव’ से प्रारंभ हुआ नवयुगीन चेतना का महाप्रस्थान | उत्तर प्रदेश बिजली विवाद और गहराया: प्राइवेटाइजेशन अटकने की खीझ क्या उपभोक्ताओं पर बन रही कहर? | “मानकों से खिलवाड़ पर कड़ा प्रहार: स्कूली वाहनों पर प्रशासन सख्त” | “विनाश की विभीषिका में करुणा का उदय, और राजनीति के प्रहारों के बीच सुलगता सच” | “महिला आरक्षण से शैक्षिक विमर्श तक: आश्वासन, अवकाश और अनुत्तरित प्रश्नों की गाथा” | “आस्था, इतिहास और स्वाभिमान का संगम: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा के लिए जनपद से दल रवाना” | “नियुक्ति की दहलीज़ पर ठिठके 68 चिकित्सक: आयुष तंत्र में अदृश्य अवरोध या प्रशासनिक जड़ता?” |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने डॉ. महेन्द्र देव से की सौहार्दपूर्ण भेंट, संस्कृत शिक्षा के विकास पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव - जितेन्द्र प्रताप सिंह रक्षा मंत्री की दहाड़! भुज से पाकिस्तान को ललकार: 'हिमाकत की तो नक्शा बदल देंगे!' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा: आतंकवाद लोकतंत्र में जनता को जनार्दन माना गया है,इसलिए हमारी जनता के प्रति जवाबदेही— मुख्यमंत्री गोलमार्केट व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से की भेंट, संस्कृतभारती के पदाधिकारियों ने डॉ. महेन्द्र देव से की सौहार्दपूर्ण भेंट, संस्कृत शिक्षा के विकास पर दिए महत्वपूर्ण सुझाव - जितेन्द्र प्रताप सिंह रक्षा मंत्री की दहाड़! भुज से पाकिस्तान को ललकार: 'हिमाकत की तो नक्शा बदल देंगे!' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर का चित्र सभी कार्यालयों में लगवाया: डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन दीपोत्सव 2023 : 47 घाटों पर आसमान को जमीन पर उतारेंगे 25 हजार वॉलेंटियर्स मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा: आतंकवाद लोकतंत्र में जनता को जनार्दन माना गया है,इसलिए हमारी जनता के प्रति जवाबदेही— मुख्यमंत्री गोलमार्केट व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुषमा खर्कवाल से की भेंट,
लेख / शोध English

उत्तर प्रदेश में शिक्षा, तकनीक और संस्कारों का समन्वय: मुख्यमंत्री योगी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

D

Dainik India News

1 views
उत्तर प्रदेश में शिक्षा, तकनीक और संस्कारों का समन्वय: मुख्यमंत्री योगी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज की शिक्षा प्रणाली में तकनीक, संस्कार और खेलों का समन्वय अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में लागू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति इसी उद्देश्य की पूर्ति का माध्यम है, जिसके सकारात्मक परिणाम अब दिखने लगे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को लोक भवन में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे, जहां उन्होंने विभिन्न बोर्डों के 122 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया और 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित किया।

इस अवसर पर ड्रीम लैब की स्थापना हेतु माध्यमिक शिक्षा विभाग, टाटा नेल्को और जापानी कंपनी यास्कावा के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री ने ड्रीम प्रोजेक्ट, विद्यालय खेलों में उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रोजेक्ट अलंकार पर आधारित लघु फिल्मों का भी लोकार्पण किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परीक्षा प्रणाली विद्यार्थियों के मूल्यांकन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के विकास का माध्यम होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पढ़ने की अपील की और निर्देश दिए कि यह पुस्तक प्रत्येक विद्यालय की लाइब्रेरी में होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में लड़कों की तुलना में बालिकाओं ने बेहतर प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.87% जबकि बालकों का 86.66% रहा। इंटरमीडिएट में यह आंकड़ा क्रमशः 86.37% और 76.60% रहा।

मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रदेश स्तर पर ₹1 लाख, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र दिए गए। जनपद स्तर पर टॉप करने वाले विद्यार्थियों को ₹21 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 51 स्वर्ण, 46 रजत और 82 कांस्य सहित कुल 179 पदक प्राप्त किए। इन विजेताओं को क्रमशः ₹75 हजार, ₹50 हजार और ₹30 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। टीम इवेंट में विजेताओं को ₹35 हजार, ₹25 हजार और ₹15 हजार की राशि दी गई।

मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षा के उन्नयन की दिशा में भी कई घोषणाएं कीं। लखनऊ में माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के नए भवन के लिए ₹42.42 करोड़ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लखनऊ के भवन निर्माण हेतु ₹48.92 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त मलिहाबाद और भदोही में भी संस्कृत शिक्षण संस्थानों के छात्रावास और भवन निर्माण के लिए क्रमशः ₹10.36 करोड़ और ₹9.65 करोड़ की निधि स्वीकृत की गई है।

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण हेतु सरकारी सहायता और निजी प्रबंधन की भागीदारी से विद्यालयों को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। ड्रीम लैब योजना के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में 162.72 करोड़ की परियोजना प्रारंभ की गई है, जिससे लगभग 1.20 करोड़ विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले की स्थिति में नकल माफिया का बोलबाला था और शिक्षा व्यवस्था अव्यवस्थित थी। डबल इंजन की सरकार ने इस पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। अब परीक्षाएं सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शी और नकलविहीन संपन्न हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने आगामी 15 जून को आयोजित होने वाले पुलिस भर्ती कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 12 हजार से अधिक बेटियां पुलिस बल में शामिल होंगी।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायकगण, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजी स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षक, छात्र और अभिभावकगण उपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती गुलाब देवी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ीं। विभिन्न जनपदों में भी समान रूप से सम्मान समारोह आयोजित किए गए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!