ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
"Treatment Initiated by DD India Welfare Trust - A Ray of Hope for the Patient" "बिना स्वीकृति निर्माण पर सख्ती — अस्थायी विद्युत संयोजन की निगरानी होगी तेज़" पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 01 उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,मचा कोहराम नवरात्रि व माह-ए-रमजान को लेकर की शांति बनाए रखने की अपील,पुलिस ने किया पैदल गश्त हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत 3 दिनों की यात्रा पर राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह : प्रबुद्धजन गोष्ठी में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Strengthening the Swasth Bharat Mission: Free Medical Camp in Lohiya Nagar Ward a Success "Treatment Initiated by DD India Welfare Trust - A Ray of Hope for the Patient" "बिना स्वीकृति निर्माण पर सख्ती — अस्थायी विद्युत संयोजन की निगरानी होगी तेज़" पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा 01 उपनिरीक्षक को निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की,मचा कोहराम नवरात्रि व माह-ए-रमजान को लेकर की शांति बनाए रखने की अपील,पुलिस ने किया पैदल गश्त हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत 3 दिनों की यात्रा पर राजधानी पहुंचे राजनाथ सिंह : प्रबुद्धजन गोष्ठी में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Strengthening the Swasth Bharat Mission: Free Medical Camp in Lohiya Nagar Ward a Success
उत्तर प्रदेश सरकार English

उ0प्र0 निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालयों की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किये जाने के सम्बन्ध में

B

Bhargav Bhargav

51 views

ब्यूरो दैनिक इंडिया न्यूज़

मंत्रिपरिषद ने उ0प्र0 निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के अन्तर्गत निजी क्षेत्र के 02 निजी विश्वविद्यालयों-मेट्रो विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उ0प्र0 व के0एम0 (कृष्ण मोहन) विश्वविद्यालय, पाली डूंगरा, साँख रोड, मथुरा की स्थापना हेतु इनकी प्रायोजक संस्थाओं को आशय पत्र निर्गत किये जाने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश राज्य में नये निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना करने और विद्यमान निजी विश्वविद्यालयों को निगमित करने तथा उनके कृत्यों को विनियमित करने के उद्देश्य से ‘उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019’ प्रवर्तित किया गया है। इस अधिनियम की धारा-4 में नये विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किये जाने, धारा-5 में प्रस्ताव का मूल्यांकन किये जाने व धारा-6 में आशय पत्र निर्गत किये जाने विषयक प्राविधान विहित हैं।
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 12 सन् 2019) की धारा 58 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल, उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में निजी विश्वविद्यालय स्थापित किये जाने की प्रक्रिया को विनियमित करने की दृष्टि से उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना) नियमावली 2021 का प्रख्यापन किया गया है। इस नियमावली के नियम-14 के अन्तर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति के समक्ष मन्तव्य एवं संस्तुति सहित प्रस्तुत किये जाने का प्राविधान है।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की 17 मई, 2022 को सम्पन्न बैठक में विचारोपरान्त 02 निजी विश्वविद्यालयों-मेट्रो विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा, उ0प्र0 व के0एम0 (कृष्ण मोहन) विश्वविद्यालय, पाली डूंगरा, साँख रोड, मथुरा की स्थापना हेतु उनकी प्रायोजक संस्थाओं को आशय पत्र निर्गत किये जाने की संस्तुति की गयी है। उच्च स्तरीय समिति द्वारा की गयी इस संस्तुति के सन्दर्भ में मेट्रो विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा उ0प्र0 व के0एम0 (कृष्ण मोहन) विश्वविद्यालय, पाली डूंगरा, सौख रोड, मथुरा की स्थापना हेतु उनकी प्रायोजक संस्थाओं को आशय पत्र निर्गत किये जाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!