ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
वृद्धों के प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भावनात्मक समर्पित निर्णय प्रशंसनीय व अनुकरणीय- जे पी सिंह DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. <em>ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर</em><em>द्वितीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन</em> एकल अभियान राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ गुरु-तत्त्व : साधक से द्रष्टा तक रक्षा मंत्री आर्मी डे कार्यक्रम में हुए शामिल, सैनिकों ने वीरता का किया प्रदर्शन वृद्धों के प्रति मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भावनात्मक समर्पित निर्णय प्रशंसनीय व अनुकरणीय- जे पी सिंह DAV कॉलेज में 108 कुंडी यज्ञ का भव्य समापन: सनातन धर्म और राष्ट्र सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण पर हुआ विचार-विमर्श लखनऊवासियों ने स्वर्गीय डॉ. रतन कुमार सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की The thyroid federation described the theme as 'It's not you. It's your thyroid' which focuses on thyroid disorders by taking the necessary steps to cure it before causing any complications. <em>ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर</em><em>द्वितीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन</em> एकल अभियान राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ गुरु-तत्त्व : साधक से द्रष्टा तक रक्षा मंत्री आर्मी डे कार्यक्रम में हुए शामिल, सैनिकों ने वीरता का किया प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश सरकार English

एसआईआर अभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, लखनऊ मध्य विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंथन

D

Dainik India News

21 views
एसआईआर अभियान को धार देने जुटा भाजपा संगठन, लखनऊ मध्य विधानसभा में मतदाता सूची शुद्धिकरण पर मंथन

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नीरज सिंह एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र में चल रहे एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) अभियान को लेकर अभियान संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, पार्षदों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मतदाता सूची में छूट रहे पात्र नागरिकों के नाम विधिवत जोड़ने, साथ ही मृतकों, विस्थापितों एवं घुसपैठियों के नाम सूची से हटाने को लेकर विस्तृत और गंभीर चर्चा हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि पारदर्शिता के साथ तैयार की गई त्रुटिरहित मतदाता सूची ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार होती है। उन्होंने अभियान में लगे सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निरंतर आमजन को इस अभियान के प्रति जागरूक करें और पात्र नागरिकों से प्रक्रियागत फॉर्म भरवाकर समय से जमा कराने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

वहीं महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि फॉर्म भरवाते समय घोषणा पत्र भी अनिवार्य रूप से भरवाएं और निर्धारित मानकों के अनुसार सटीक व सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे फॉर्म किसी भी स्थिति में निरस्त न हों।

यह बैठक भाजपा लखनऊ महानगर के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप भार्गव के बर्लिंगटन चौराहे स्थित आवास पर आयोजित की गई। बैठक में रजनीश गुप्ता, दिनेश तिवारी, टिंकू सोनकर, चेतन सिंह बिष्ट, विजय भुर्जी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग, मनोज गुप्ता, मनोज रस्तोगी, अनिल कश्यप, प्रवीण कंचन, धर्मेंद्र मिश्रा, विधानसभा अभियान संयोजक कृष्ण कुमार लोधी, मंडल महामंत्री मोहित रावत, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के माध्यम से भाजपा संगठन ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है, जिसे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!