ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त का कुटुम्ब प्रबोधन शिक्षण व अवधसम्पदा पत्रिका का विमोचन - जे पी सिंह • प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • संस्कृतभारती के आयोजन को लेकर इं. अवनीश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट • जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें, • संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें • Mission Niramaya: UP to uplift quality of nursing & medical institutions  • संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त का कुटुम्ब प्रबोधन शिक्षण व अवधसम्पदा पत्रिका का विमोचन - जे पी सिंह • प्रदेश में कमर-तोड़ स्पीड ब्रेकर की जगह टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर का होगा निर्माण • मिशन रोजगा:निष्पक्ष मिली नौकरी, जरूरतमंदों को न्याय दिलाएंगे- खेल से यूपी का मान बढ़ाएंगे'  • उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • संस्कृतभारती के आयोजन को लेकर इं. अवनीश कुमार सिंह से शिष्टाचार भेंट • जन के साथ जमीन के लिए भी संजीवनी हैं दलहनी फसलें, • संपूर्ण समाधान दिवस पर कमिश्नर एवं डी0आई0जी0 ने भी जिलाधिकारी के संग सुनी जन शिकायतें •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी आधुनिक पीढ़ी-मुकेश मेश्राम

B

Bhargav Bhargav

• 6964 views
गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होगी आधुनिक पीढ़ी-मुकेश मेश्राम
फ़ाइल फोटो

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ

सीएम योगी की मंशा पर यूपी पर्यटन विभाग की नयी पहल,
18 जिलों में संभावना तलाशने में जुटा पर्यटन विभाग

बिस्तार

पुरानी कहावत है ''एक कोस पर पानी बदले, चार कोस पर बानी'', ये अनूठी विविधता ही भारतीय संस्कृति के सनातन प्रवाह का मूल तत्व है और जिसकी आत्मा बसती है हमारे गावों में। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप यूपी पर्यटन विभाग ने ग्राम्य पर्यटन में असीम संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कदम बढ़ा दिया है। इसमें देश की युवा पीढ़ी को ना सिर्फ ग्राम संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा बल्कि ग्रामीण परिवेश, शिल्प और कौशल से भी युवा परिचित हो सकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों पर फोकस किया गया है।


यूपी में ग्राम्य पर्यटन में हैं अपार संभावनाएं


प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम के अनुसार देश में सर्वाधिक गांवों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कृषि और ग्राम्य पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हम गांवों में उन्नत कृषि, गौ-पालन, शिल्पकारी, हथकरघा, हस्तशिल्प, विशिष्ट शुद्ध भोजन, जैव एवं कृषि विविधता आदि के साथ साथ अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सजोने और उसके वृहद् स्तर पर प्रचार प्रसार का कार्य शुरू कर रहे हैं।
हर जिले में दो-दो गांवों में संभावनाएं तलाशेगी टीम
मुकेश मेश्राम के अनुसार प्रथम चरण में हमने प्रदेश के 18 जनपदों के लिए कार्यदायी संस्थाओं का चयन कर लिया है। इन संस्थाओं की ओर से प्रत्येक जनपदों से दो गांवों का चयन करके सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। उन गांवों में ग्राम्य पर्यटन की अवधारणा को साकार करने के लिए योजना तैयार की जाएगी, जिससे आज की युवा पीढ़ी जो कि इन सब से अनभिज्ञ है, को इस संबंध में विस्तृत रूप से परिचित कराया जा सकेगा।


कृषि-ग्राम पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेगी ये पहल


चयनित संस्थाओं के प्रतिनिधि उन्हें आवंटित किये गये जिलों के जिलाधिकारियों से संपर्क स्थापित करेंगे। ये प्रतिनिधि पर्यटन गतिविधियों से जुडे सभी स्टेक होल्डर्स के साथ ग्रामीण पर्यटन से संबंधित विषयों पर संवाद करेंगे। चर्चा के बाद चयनित संस्थाओं की ओर से प्रमुख विषयों के आधार पर सर्वेक्षण करके कार्य योजना तैयार की जाएगी। अधिकारी के अनुसार पर्यटन विभाग द्वारा भविष्य में कृषि ग्राम पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने के लिए सतत प्रयास किया जाता रहेगा।
इन जनपदों में सर्वेक्षण करेंगी ये परामर्शदायी संस्थाएं
  • लखनऊ एवं लखीमपुर खीरी - एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी
  • मथुरा एवं अलीगढ़ - आदर्श सेवा समिति
  • आगरा एवं फिरोजाबाद - अथर्वा प्लानिंग एंड रिसर्च सेंटर प्रा.लि.
  • वाराणसी एवं आजमगढ़ - बकरी छाप एग्रो टूरिज्म एंड नेचुरल प्रॉडक्ट प्रा.लि.
  • प्रयागराज एवं भदोही - अर्नेस्ट एंड यंग एलएलपी
  • गोरखपुर एवं कुशीनगर - केमीस कनेक्ट
  • झांसी एवं ललितपुर - नोड अर्बन लैब एलएलपी
  • अयोध्या एवं बाराबंकी - स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड
  • चित्रकूट एवं बांदा - सोशल एसोसिएशन फॉर नर्चरिंग नाइटिंग एंड लिंकिंग पिपुल (संकल्प)

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!