ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया आभार • सनातन का संगम: विभिन्न समवैचारिक संगठनों का एक मंच पर आगमन • दो अर्न्तजनपदीय शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार कब्जे से एक अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद पिस्टल व 03 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद- • भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • देश में पहली बार राज्य सहकारी बैंक को नागपुर जिला सहकारी बैंक का संस्थागत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय • राजनाथ सिंह के लिए यह चुनाव बन रहा समरसता, सर्वधर्म सद्भाव व विकास का युग्म-मंत्र: जितेंद्र प्रताप सिंह • "बिना स्वीकृति निर्माण पर सख्ती — अस्थायी विद्युत संयोजन की निगरानी होगी तेज़" • अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होंगे पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताया आभार • सनातन का संगम: विभिन्न समवैचारिक संगठनों का एक मंच पर आगमन • दो अर्न्तजनपदीय शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ मे गिरफ्तार कब्जे से एक अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर व एक अदद पिस्टल व 03 अदद जिंदा कारतूस 32 बोर व घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल बरामद- • भारत के सबसे पसंदीदा सीएम बने योगी आदित्यनाथ, देश ही नहीं विदेशों में भी मची है धूम-जेपी सिंह • समाजसेवी व प्रतिष्ठित व्यवसाई के खिलाफ दाखिल प्रार्थना पत्र खारिज • देश में पहली बार राज्य सहकारी बैंक को नागपुर जिला सहकारी बैंक का संस्थागत प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय • राजनाथ सिंह के लिए यह चुनाव बन रहा समरसता, सर्वधर्म सद्भाव व विकास का युग्म-मंत्र: जितेंद्र प्रताप सिंह • "बिना स्वीकृति निर्माण पर सख्ती — अस्थायी विद्युत संयोजन की निगरानी होगी तेज़" •
Astrology English

गायत्री परिवार ट्रस्ट के निदेशक मंडल की एलआईसी लखनऊ के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक से सद्भावना भेंट

D

Dainik India News

• 6177 views
गायत्री परिवार ट्रस्ट के निदेशक मंडल की एलआईसी लखनऊ के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक से सद्भावना भेंट

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एस. के. सिंह के साथ पूर्व निर्धारित समयानुसार गायत्री परिवार ट्रस्ट, लखनऊ के पदाधिकारियों—मेजर वी. के. खरे, जितेन्द्र प्रताप सिंह और डॉ. ए. पी. शुक्ल—ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक गायत्री शक्तिपीठ, रामपुर देवरी, बख्शी का तालाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “स्वस्थ भारत” के सपने को साकार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक में ग्रामीण अंचल में घर-घर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्थापित समग्र चिकित्सालय के भवन विस्तार हेतु कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत आवंटन की चर्चा की गई। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक एस. के. सिंह ने ट्रस्ट द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारी को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष में आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने इस त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई के लिए एस. के. सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। डॉ. ए. पी. शुक्ल ने वरिष्ठ मंडल प्रबंधक को स्थल निरीक्षण और सुझाव प्रदान करने हेतु आमंत्रित किया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया और शीघ्र तिथि निश्चित करने का आश्वासन दिया।

मेजर वी. के. खरे ने इस रचनात्मक बैठक और सहयोगपूर्ण परिचर्चा के लिए वरिष्ठ मंडल प्रबंधक का धन्यवाद करते हुए भविष्य में और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई। इस भेंट ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं को उन्नत बनाने के प्रयासों को नई दिशा प्रदान की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!