ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी जिले में शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा 948 विरासत वृक्षों को संवारेगी योगी सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली मंडल के विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट छह माह के अंदर फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें: सीएम योगी दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न नई प्रेरणा का माध्यम बनेगी उत्तराखंड की रामलीला: सीएम योगी जिले में शुरू हुआ पोषण पखवाड़ा 948 विरासत वृक्षों को संवारेगी योगी सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली मंडल के विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट छह माह के अंदर फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारें: सीएम योगी दो शातिर लुटेरे दबोचे गए : लूट की मोबाइल व मोटरसाइकिल बरामद, पुलिस ने किया चालान निजीकरण के विरोध में आज से 9 लाख बैंक कर्मचारी हड़ताल पर, चेक क्लीयरेंस, फंड ट्रांसफर प्रभावित राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह की परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न
Uncategorized English

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में किसानों के साथ सफल संवाद

D

Dainik India News

18 views
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत वाराणसी में किसानों के साथ सफल संवाद

दैनिक इंडिया न्यूज़ वाराणसी, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 के 10वें दिन वाराणसी जिले में व्यापक किसान संपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। पिंडरा और सेवापुरी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में वाराणसी जनपद में 650 से अधिक किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया सब्जी फसलों पर वैज्ञानिक सुझावों के अंतर्गत आइआइवीआर के वैज्ञानिकों ने किसानों को भिंडी की खेती, व्यावसायिक सब्जी उत्पादन, और बेमौसम सब्जी उत्पादन की तकनीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। भिंडी में रोग प्रबंधन, टमाटर में कलमी तकनीक, और मिर्च में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। किसानों को बताया गया कि ह्यूमिक एसिड और माइक्रोबियल कंसोर्टियम के उपयोग से सब्जी फसलों में 20-25% अधिक उत्पादन मिल सकता है आधुनिक तकनीकी हस्तक्षेप के माध्यम से उपज बढाया जा सकता है. कार्यक्रम में नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का प्रदर्शन किया गया, जो पारंपरिक उर्वरकों से 30% कम मात्रा में प्रयोग करके समान उत्पादन देते हैं। ड्रोन तकनीक से कीटनाशक छिड़काव और सेंसर आधारित सिंचाई प्रणाली का प्रदर्शन किसानों में व्यापक उत्साह जगाया। स्मार्ट ट्रैप और स्टिकी ट्रैप से पर्यावरण अनुकूल कीट प्रबंधन की जानकारी दी गई। एकीकृत समाधान के रूप में बायो-फेंसिंग, जल संरक्षण हेतु मल्चिंग तकनीक, और फल छेदक कीट के लिए ट्राइकोडर्मा आधारित जैविक नियंत्रण के व्यावहारिक प्रदर्शन किए गए।
आइआइवीआर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि "विकसित कृषि संकल्प अभियान में महिला किसानों की उत्साहजनक भागीदारी अत्यंत प्रेरणादायक है। दस दिनों में 6 जनपदों से 12,000 से अधिक महिला किसानों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया है। महिलाएं न केवल पारंपरिक खेती में बल्कि नवाचार अपनाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। मशरूम उत्पादन, रसोई बागवानी और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में उनकी रुचि देखकर हमें विश्वास है कि महिला किसान कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति लाएंगी। कुल मिलकर विकसित कृषि संकल्प अभियान के 10 दिनों में 6 जनपदों में कुल 40,000 से अधिक किसानों तक वैज्ञानिकों ने सीधा संवाद बनाया है और यह क्रम अनवरत जारी है. कार्यक्रम में किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा योजना, और विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। अभियान में कृषि आधुनिकीकरण, जैविक खेती, और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!