ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • महात्मा संत गाडगे की 150वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प • समाजवादी पार्टी के वृक्षारोपण अभियान का समापन, अखिलेश यादव ने बरगद का पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश • लखनऊ में वेटर की हत्‍या मामले में साथी गिरफ्तार • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार • समाजसेवी ने प्रशासन को दिखाया आइना ,  निराश्रित विकलांग को ट्राई साइकिल देकर आगे भी मदद का  दिया भरोसा    • 42 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना • <em>हरदोई थाना पाली पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री उपकरण बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार</em> • उन्नाव: डबल डेकर बस ने दूध कंटेनर को मारी टक्कर, 18 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल • महात्मा संत गाडगे की 150वीं जयंती पर सामाजिक समरसता का संकल्प • समाजवादी पार्टी के वृक्षारोपण अभियान का समापन, अखिलेश यादव ने बरगद का पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश • लखनऊ में वेटर की हत्‍या मामले में साथी गिरफ्तार • गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार • समाजसेवी ने प्रशासन को दिखाया आइना ,  निराश्रित विकलांग को ट्राई साइकिल देकर आगे भी मदद का  दिया भरोसा    • 42 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना • <em>हरदोई थाना पाली पुलिस टीम द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब व शस्त्र बनाने की फैक्ट्री उपकरण बरामद कर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार</em> •
महाराष्ट्र English

शरद पवार ने काँग्रेस की कर दी तुलना जमींदार से, कहा हवेली भी नही सम्हाली जाती देश क्या सम्हालेंगे

�

ब्यूरो डीडी इंडिया

• 13144 views
शरद पवार ने काँग्रेस की कर दी तुलना जमींदार से, कहा हवेली भी नही सम्हाली जाती देश क्या सम्हालेंगे

ब्यूरो डीडी इंडिया

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह स्वीकार करना चाहिए कि 'कश्मीर से कन्याकुमारी' तक अब उसका दबदबा वैसा नहीं रह गया है जैसा कभी हुआ करता था, और संकेत दिया कि महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ गठबंधन में उनके सहयोगी दल को वास्तविकता की जांच करनी चाहिए।

पवार ने कहा, "एक समय था जब कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कांग्रेस थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। यह (सच) स्वीकार किया जाना चाहिए। यह (तथ्य) स्वीकार करने की मानसिकता (कांग्रेस के अंदर) जब होगी तब नजदीकी (अन्य विपक्षी दलों के साथ) बढ़ जाएगी।"

पवार ने इंडिया टुडे समूह के मराठी डिजिटल मंच 'मुंबई तक' को बताया, "जब नेतृत्व की बात आती है तो कांग्रेस के मेरे सहयोगी अलग नजरिया रखने के पक्ष में नहीं हैं।" पवार को जब बताया गया कि 2024 के लोकसभा चुनावों में ममता बनर्जी के एकजुट विपक्ष का चेहरा होने के बारे में बताया गया, तो कांग्रेस के लोग कहते हैं कि उनके पास राहुल गांधी हैं।

पवार ने चुटकी लेते हुए कहा, "सभी दल, खासकर कांग्रेस के सहयोगी अपने नेतृत्व पर अलग रुख अपनाने को तैयार नहीं हैं।" यह पूछे जाने पर कि क्या ऐसा अहंकार के कारण है, पवार ने जमींदारों के बारे में एक किस्सा उद्धृत किया जिसने अपनी अधिकांश जमीन खो दी थी और हवेली के रखरखाव में भी असमर्थ था।

पवार ने कहा, "मैंने उत्तर प्रदेश के जमींदारों के बारे में एक कहानी सुनाई थी जिनके पास काफी जमीन और बड़ी हवेलियां हुआ करती थीं। भू-सीमन कानून के कारण उनकी जमीन कम हो गई। हवेलियां बनी रहीं लेकिन उनके रखरखाव व मरम्मत की क्षमता (जमींदारों की) नहीं रही। उनकी कृषि से होने वाली आय भी पहले जैसी नहीं थी। कई हजार एकड़ से सिमटकर उनकी जमीन 15-20 एकड़ रह गई। जमींदार जब सुबह उठा, उसने आसपास के हरे-भरे खेतों को देखा और कहा कि सारी जमीन उसकी है। वो कभी उसकी थी लेकिन अब नहीं है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की तुलना बंजर गांव के पाटिल (प्रमुख) से की जा सकती है, पवार ने कहा कि वह यह तुलना नहीं करना चाहेंगे। बता दें शुरुआत में सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शरद पवार से मुलाक़ात की थी। यह मुलाकात पवार के दिल्ली में स्थित आवास पर हुई थी।
इस दौरान पवार ने बयान दिया था कि कांग्रेस के बिना थर्ड फ्रंट की कल्पना मुश्किल है। कांग्रेस विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी है। उसकी पहुंच राष्ट्रव्यापी है। कई राज्यों जैसे राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश आदि में विपक्ष के रूप में कांग्रेस पुरजोर ढंग से मौजूद है। ऐसे में कांग्रेस के बिना किसी तरह के तीसरे मोर्चे की बात करना बेमानी है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!