ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
सरकार नहीं विधायक चुनें- अमरेश चन्द पाण्डेय आगामी 100 दिनों में प्रदेश में तीसरीग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाए:सीएम 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क रिफिल एल.पी.जी. सिलेंडर श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी इंटरमीडिएट में 99% अंक हासिल कर प्रिशा रस्तोगी ने बढ़ाया गोरखपुर का गौरव स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश संज्ञान में आने के बाद उज्जवला योजना कनेक्शन का किया गया वितरण सरकार नहीं विधायक चुनें- अमरेश चन्द पाण्डेय आगामी 100 दिनों में प्रदेश में तीसरीग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाए:सीएम 76वें सेना दिवस के कार्यक्रम में रक्षा मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री हुए  शामिल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को नि:शुल्क रिफिल एल.पी.जी. सिलेंडर श्री बाला जी गरीब जन उत्थान समिति द्वारा गरीब महिलाओं को वितरण किया गया साड़ी इंटरमीडिएट में 99% अंक हासिल कर प्रिशा रस्तोगी ने बढ़ाया गोरखपुर का गौरव स्वच्छ कार्यालय कार्यशाला में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ा स्वच्छता का संदेश संज्ञान में आने के बाद उज्जवला योजना कनेक्शन का किया गया वितरण
उत्तर प्रदेश सरकार English

जन आरोग्य योजना’ लागू करने का निर्णय:मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

6028 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

योजना का मुख्य उद्देश्य उ0प्र0 सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के
अन्तर्गत पंजीकृत कामगारों एवं उनके परिवारजनों को 05 लाख रु0
तक कैशलेस इलाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के क्रम में असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत कर्मकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रदेश मंे ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ लागू करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश सामाजिक सुरक्षा बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत कामगारों एवं उनके परिवारजनों को 05 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही, असंगठित कामगारों को वित्तीय स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के संचालन के सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव श्रम द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है।
शासनादेश के अनुसार ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अन्तर्गत लाभार्थी की पात्रता के लिए, असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम-2008 की धारा 10 एवं उत्तर प्रदेश असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा नियमावली-2016 के नियम 23 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में पंजीकृत/नवीनीकृत सभी कामगार और उनके परिजन, जिनका विवरण पंजीकरण के समय प्रस्तुत किया गया है, इलाज के पात्र होंगे।
‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अन्तर्गत स्टेट एजेंसी फाॅर कम्प्रीहेन्सिव हेल्थ एण्ड इन्टीग्रेटेड सर्विसेज (साची) द्वारा अधिकृत सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रति परिवार 05 लाख रुपये तक प्रतिवर्ष इलाज की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ का क्रियान्वयन उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा स्टेट एजेंसी फाॅर कम्प्रीहेन्सिव हेल्थ एण्ड इन्टीग्रेेटेड सर्विसेज (साची) के माध्यम से सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड एवं साची के मध्य पृथक से सहमति पत्र तैयार किया जाएगा। योजना के मद में होने वाला व्यय उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड द्वारा समय-समय पर सांची को उपलबध कराया जाएगा।
‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ के क्रियान्वयन में किसी स्तर पर आने वाली समस्या/कठिनाई का निवारण उ0प्र0 राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड, लखनऊ के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा।
ज्ञातव्य है कि वर्तमान में प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों की संख्या लगभग 4.5 करोड़ है, जो प्रदेश की कुल जनसंख्या का 21 प्रतिशत है। असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा अधिनियम, 2008 की धारा-3(4) में राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के लिए उपयुक्त कल्याणकारी योजना बनाकर संचालित किये जाने का प्राविधान है। इसके दृष्टिगत, राज्य सरकार द्वारा ‘मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना’ लागू किये जाने का निर्णय लिया गया है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!