ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया पश्चिम मंडल-3 कार्यालय का उद्घाटन • सरकारी दावों की खुली पोल   • मछलीशहर पुलिस की बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — चोरी का मोबाइल व पीली धातु के जेवरात बरामद • युवती से मोबाइल लूट का पर्दाफास • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जागरूकता पदयात्रा • डब्ल्यू एचओ ने महामारी के खिलाफ ग्लोबल गवर्नेंस का आवाह्न किया • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद • महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया पश्चिम मंडल-3 कार्यालय का उद्घाटन • सरकारी दावों की खुली पोल   • मछलीशहर पुलिस की बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार — चोरी का मोबाइल व पीली धातु के जेवरात बरामद • युवती से मोबाइल लूट का पर्दाफास • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में जागरूकता पदयात्रा • डब्ल्यू एचओ ने महामारी के खिलाफ ग्लोबल गवर्नेंस का आवाह्न किया • कांग्रेस व आप समृद्धि में बाधक, इन्हें हाशिये पर डाल दीजिए: सीएम योगी • ऊपर अल्लाह और नीचे मल्लाह दोनों मिलकर भाजपा की नैया पार लगाएंगे- संजय निषाद •
उत्तर प्रदेश सरकार English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन

D

Dainik India News

• 6692 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों से प्रशासन को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

बैठक में लल्लन यादव ने पक्की नाली के निर्माण, राजेश कुमार दुबे और संतोष कुमार सिंह ने मोहल्ले में नाली पर पटिया और स्ट्रीट लाइट लगाने, ओमप्रकाश राय ने बिना बैनामा के नामांतरण और फर्जी एफआईआर दर्ज होने, मुकेश सिंह ने खतौनी में गलत नाम दर्ज होने, रामानुज मौर्य ने जमीन पर जबरन कब्जे, राम विजय ने बाउंड्री वॉल पर गिरे पेड़ को हटाने, प्रेम प्रकाश यादव ने जनपद में कैंटीन की स्थापना और ईएचएस (Ex-Servicemen Health Scheme) से प्रमुख अस्पतालों को संबद्ध करने, शिवकुमार पांडे ने जमीन की नापी, धनई यादव ने अधिक बिजली बिल की समस्या, जयप्रकाश यादव ने चक मार्ग पर अवैध कब्जे, तथा इंद्राज सिंह और दुर्गावती चतुर्वेदी ने पैमाइश के बाद जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग रखी।

इसके अलावा, रामप्यारे यादव, जगदीश विश्वकर्मा, हरीश सिंह चौहान सहित अन्य भूतपूर्व सैनिकों ने भी अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कहा कि प्रशासनिक स्तर की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा, जबकि न्यायिक मामलों में विधिक प्रक्रिया का पालन आवश्यक होगा। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की देश सेवा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने सैनिकों से समाज में रचनात्मक योगदान देने की भी अपील की और कहा कि वे अपनी अभिरुचि के अनुसार जिला प्रशासन व समाज के हित में सहयोग करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडे सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!