ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने 203 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/ शिलान्यास • भोजशाला विवाद में उच्च न्यायालय में गूंजे ऐतिहासिक तर्क, हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष की दलीलों को बताया तथ्यहीन — सुनवाई के दौरान कई दावों पर उठे गंभीर विधिक प्रश्न • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 76 गिरफ्तार, जस्ट डायल के माध्यम से हुआ था प्रचार • नवरात्रि में माता की सजीव प्रतिमाएं देख लोग हैरान,लगता है माता खुद पंडाल में हैं विराजित हैं • छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया जलवा,लोगों का मोहा मन • शालीमार गेलैंट अपार्टमेंट महानगर मे परिवार मिलन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्कृतभारती न्यास अवधप्रान्त की उपस्थित में सम्पन्न • नेहरू जयंती पर संसद सदस्यों ने संविधान सदन में अर्पित की पुष्पांजलि • नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह • मुख्यमंत्री ने 203 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण/ शिलान्यास • भोजशाला विवाद में उच्च न्यायालय में गूंजे ऐतिहासिक तर्क, हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष की दलीलों को बताया तथ्यहीन — सुनवाई के दौरान कई दावों पर उठे गंभीर विधिक प्रश्न • नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़: 76 गिरफ्तार, जस्ट डायल के माध्यम से हुआ था प्रचार • नवरात्रि में माता की सजीव प्रतिमाएं देख लोग हैरान,लगता है माता खुद पंडाल में हैं विराजित हैं • छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाया जलवा,लोगों का मोहा मन • शालीमार गेलैंट अपार्टमेंट महानगर मे परिवार मिलन समारोह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्कृतभारती न्यास अवधप्रान्त की उपस्थित में सम्पन्न • नेहरू जयंती पर संसद सदस्यों ने संविधान सदन में अर्पित की पुष्पांजलि • नगर निगम की पहल,लखनऊ में भीषण गर्मी से राहगीरों को मिलेगी राहत-जितेंद्र प्रातप सिंह •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा की

D

Dainik India News

• 7068 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव स्तर पर माघ मेले की
तैयारियों और प्रगति की पाक्षिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए

सभी सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर माघ मेले के
सम्बन्ध में निरन्तर समीक्षाएं सुनिश्चित करते हुए तैयारियां करें:सीएम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले 2021-22 की सभी तैयारियों को समय से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन महत्वपूर्ण है। इसे स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था के उच्च मापदण्डों के आधार पर आयोजित किया जाए। कोविड प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में सुनिश्चित हो। गंगा जी की निर्मलता व अविरलता सुनिश्चित की जाए। सभी सम्बन्धित विभाग अपने स्तर पर माघ मेले के सम्बन्ध में निरन्तर समीक्षाएं सुनिश्चित करते हुए तैयारियां करें। उन्होंने मुख्य सचिव स्तर पर माघ मेले की तैयारियों और प्रगति की पाक्षिक समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर प्रयागराज माघ मेला 2021-22 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने माघ मेले की व्यवस्था तथा सुरक्षा के लिए मेलाधिकारी तथा सुरक्षाधिकारी की शीघ्र तैनाती किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग मेले के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करें। इसके अलावा, सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में वहां पर फील्ड विजिट कर प्रगति से अवगत होते हुए व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं विशेषकर कल्पवासियों व साधु-संतों के लिए उच्च स्तर की व्यवस्था करते हुए सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। साथ ही, सुरक्षा के सभी प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में सुविधाएं मुहैया कराए जाने तथा सुरक्षा के सम्बन्ध में कोई समझौता न किया जाए। माघ मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छता, सैनेटाइजेशन का पूर्ण प्रबन्ध हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण नियंत्रण की स्थिति में है, किन्तु इसका खतरा अभी टला नहीं है। सतर्कता, बचाव और सावधानी आवश्यक है। राज्य सरकार श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के प्रति अत्यन्त संवेदनशील है। उन्होंने माघ मेले में कोविड वैक्सीनेशन सेण्टर, कोविड टेस्टिंग सेण्टर, कोविड जांच आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड के दृष्टिगत जागरूकता निरन्तर बनाए रखने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था किए जाने की बात कही।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पाण्टून पुल, चेकर्ड प्लेट मार्ग, साइनेज कार्य, सीवरेज ट्रीटमेंट, डेªनेज, वॉटर पाइपलाइन, विद्युत सबस्टेशन का निर्माण, एल0ई0डी0 स्ट्रीट लाइट की स्थापना आदि का कार्य तेजी से करते हुए निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। माघ मेला क्षेत्र में अस्पताल, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ, स्वच्छाग्रही की तैनाती की व्यवस्थाएं की जाएं। शौचालय आदि का प्रबन्ध पर्याप्त मात्रा में हो। शुद्ध पेयजल, खाद्यान्न की उपलब्धता और एम्बुलेंस की व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहें। पेयजल और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था निरन्तर बनाए रखी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रयागराज में गंगा जी का निर्मल और अविरल प्रवाह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। गंगा जी में पर्याप्त मात्रा में जल की उपलब्धता रहे। इसमें गिरने वाले सीवर, औद्योगिक कचरे तथा नालों को टैप किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की गंदगी व प्रदूषण न रहे। सैनिटाइजेशन व स्वच्छता प्रत्येक क्षेत्र व स्तर पर दिखायी दे। प्रयागराज में पर्यटन और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की साफ-सफाई के प्रबन्ध सुनिश्चित किए जाएं।
मुख्यमंत्री जी ने बैठक में सभी विभागों से आयोजन के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों व प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मण्डलायुक्त प्रयागराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए और उन्होंने मुख्यमंत्री जी को माघ मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में अवगत कराया। माघ मेले के सम्बन्ध में एक प्रस्तुतीकरण भी किया गया, जिसमें आयोजन के सम्बन्ध में विस्तार से प्रकाश डाला गया।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!