ब्रेकिंग न्यूज़
विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विदेश यात्रा पर कानूनी पेच, प्रदीप कुमार दुबे की क्लियरेंस रोकने की मांग | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर |
हाइलाइट न्यूज़
एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि योजना प्रदत्त द्रोण कृषक उर्वरक छिड़काव हेतू लोकार्पण- जेपी सिंह सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> हरदोई प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर दिए जा रहे आवास, पक्के मकान वालों को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने किसान दिवस में किसानों एवं अधिकारियों को स्वीप के अन्तर्गत मतदाता बनने एंव मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए एसडीएम ने नगर निकाय चुनाव को लेकर बूथों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि योजना प्रदत्त द्रोण कृषक उर्वरक छिड़काव हेतू लोकार्पण- जेपी सिंह सौ करोड़ से शुरू होगी आकांक्षी नगर योजना,विभाग ने 3 माह के बजट व्यय के लिए प्रस्तुत की कार्ययोजना अयोध्या : 25 हजार श्रद्धालुओं के रुकने के लिए तैयार हो रही टेंट सिटी <strong>अयोध्या का दीपोत्सव, रूस में भी जय श्रीराम</strong> हरदोई प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर दिए जा रहे आवास, पक्के मकान वालों को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने किसान दिवस में किसानों एवं अधिकारियों को स्वीप के अन्तर्गत मतदाता बनने एंव मतदान करने के लिए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए
Astrology English

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

4310 views
मुख्यमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों का किया निरीक्षण

प्रयागराज महाकुंभ को सभी 13 अखाड़ों का आशीर्वाद: मुख्यमंत्री"

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ, 09 जनवरी 2025:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ 2025 की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसे सनातन के ध्वजवाहक सभी 13 अखाड़ों का आशीर्वाद प्राप्त है। खाक चौक परंपरा, दंडीबाड़ा, आचार्यबाड़ा और तीर्थ पुरोहितों की शुभकामनाएं इस महाकुंभ के साथ हैं। उन्होंने इसे एक सुव्यवस्थित और वैश्विक मानक स्थापित करने वाला आयोजन बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता पूज्य संतों के आशीर्वाद से ही संभव है। राज्य सरकार और मेला प्रशासन संतों की सभी अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संतों से संवाद और धर्म ध्वजा को प्रणाम


मुख्यमंत्री ने अखाड़ों के शिविरों में पहुंचकर धर्म ध्वजा को प्रणाम किया और साधु-संतों से बातचीत की। उनका स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्पवर्षा के साथ किया गया। मुख्यमंत्री ने खाक चौक, दंडीबाड़ा और 13 अखाड़ों के शिविरों का भ्रमण किया। संतों ने उन्हें भगवा अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और महाकुंभ का आमंत्रण भेंट किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का तिलक कर प्रसाद ग्रहण कराया।

मुख्यमंत्री ने नागा, बैरागी, उदासीन और अवधूत संतों से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना और उनकी आवश्यकताओं का निरीक्षण किया। मेला प्राधिकरण द्वारा संतों और उनके शिविरों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अखाड़ों के प्रतिनिधि संतों से वार्ता कर उनकी संतुष्टि सुनिश्चित की।


मुख्यमंत्री ने खाक चौक, सेक्टर-18 स्थित दंडीबाड़ा और सेक्टर-19 में अखिल भारतवर्षीय अवधूत भेष बारह पंथ योगी महासभा के शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला प्राधिकरण को संतों की आवश्यकताओं और परंपराओं का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने सेक्टर-23 में जजेज कॉलोनी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने स्नान पर्व की तिथियों को छोड़ अन्य दिनों में प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने और न्यायाधीशों की सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध करने के निर्देश दिए। अस्थायी आवास, शौचालय और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

मोटर बोट से घाटों का भ्रमण
अरैल घाट से वीआईपी घाट तक मोटर बोट से यात्रा करते हुए मुख्यमंत्री अक्षयवट मार्ग से पांटून पुल के माध्यम से संगम लोअर मार्ग पहुंचे। यहां से खाक चौक, अखाड़ों और अन्य शिविरों का भ्रमण किया।

मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों को संतोषजनक बताते हुए मेला प्रशासन और पुलिस को महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!