ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
कबाड़ियों का अवैध कब्जा: विकास नगर निवासियों को बड़ा सिरदर्द • Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow • भा.कि.यू. मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में वादा खिलाफी दिवस मनाते हुए न्यायिक उपजिलाधिकारी के हाथों सौंपा ज्ञापन • जनप्रतिनिधि को सम्मान और अपमान के साथ हर कदम पर तैयार रहने की आवश्यकता-महाना • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • पुलिस और नगर निगम की सांठगांठ से आम आदमी परेशान • मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद • मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया • कबाड़ियों का अवैध कब्जा: विकास नगर निवासियों को बड़ा सिरदर्द • Arthritis Awareness Workshop Organized by Motiwagars Club in Lucknow • भा.कि.यू. मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में वादा खिलाफी दिवस मनाते हुए न्यायिक उपजिलाधिकारी के हाथों सौंपा ज्ञापन • जनप्रतिनिधि को सम्मान और अपमान के साथ हर कदम पर तैयार रहने की आवश्यकता-महाना • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण • पुलिस और नगर निगम की सांठगांठ से आम आदमी परेशान • मदद गार ने की जरूरतमंद की मदद • मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील

D

Dainik India News

• 8130 views
बिजली बिल राहत योजना–2025 से लाभ उठाने की ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने की अपील

प्रथम चरण के अंतिम दिवस पर बिजली बिल राहत शिविरों में उमड़ी भारी भीड़

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मऊ जनपद के विभिन्न शिविरों से वर्चुअल संवाद कर उपभोक्ताओं की सुनी समस्याएं

20 वर्षों की पीड़ा से मिली राहत — उपभोक्ताओं ने भावुक होकर जताया आभार

पात्र उपभोक्ताओं को योजना से वंचित न रखने के सख्त निर्देश

मार्च के बाद एक से अधिक किस्त जमा करने वाले उपभोक्ताओं के मामलों में दायरा बढ़ाने के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने प्रदेश के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सरकार द्वारा संचालित बिजली बिल राहत योजना–2025 का अधिकतम लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के गरीब, मध्यम वर्ग एवं वर्षों से बिजली बिल के बोझ से दबे उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत देने वाली एक ऐतिहासिक, संवेदनशील और जनहितकारी योजना है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक तनाव से मुक्त करना है। योजना के प्रथम चरण के अंतिम दिवस पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित बिजली बिल राहत शिविरों में भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में उपभोक्ता सुबह से ही शिविरों में पहुंचकर अपने पुराने बकाया बिल का निस्तारण कराते दिखे। इस अभूतपूर्व सहभागिता से स्पष्ट है कि योजना को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

इसी क्रम में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने संगम भवन, लखनऊ से वर्चुअल माध्यम द्वारा आजमगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आयोजित 50 से अधिक शिविरों से सीधे संवाद किया। वर्चुअल संवाद के दौरान उपभोक्ताओं ने अपनी समस्याएं, अनुभव और सुझाव साझा किए, जिन्हें मंत्री ए के शर्मा ने गंभीरता से सुना। संवाद के दौरान अनेक उपभोक्ता भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि मंत्री जी यह योजना हमारे लिए वरदान साबित हुई है। पिछले 15–20 वर्षों से बिजली बिल को लेकर जो मानसिक पीड़ा थी, उससे अब मुक्ति मिल गई है। अब हम सम्मान के साथ अपने बिल जमा कर पा रहे हैं और चैन की नींद सो पा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने योजना के लिए ऊर्जा मंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

कई शिविरों से यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि स्थानीय विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा, जिससे शिविरों में कार्य सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हुआ। मंत्री ए के शर्मा ने इस सकारात्मक प्रयास के लिए अधिकारियों की प्रशंसा भी की। ऊर्जा मंत्री ने यूपी पीसीएल के अध्यक्ष से चर्चा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 दिसंबर को जब तक शिविरों में उपभोक्ताओं की भीड़ बनी रहे, तब तक किसी भी स्थिति में शिविर बंद न किए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को योजना का लाभ दिए बिना शिविर समाप्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री शर्मा ने विशेष रूप से मऊ जनपद के रघौली, बढ़राँव ब्लॉक, घोसी, सिपाह, कटघरा शंकर, भट्टमीला, भद्दीह सहित अन्य स्थानों पर लगे शिविरों से जुड़े उपभोक्ताओं से संवाद किया तथा उनकी स्थानीय समस्याओं, तकनीकी दिक्कतों एवं सुझावों को जाना। इस दौरान यह भी संज्ञान में आया कि मार्च माह के बाद एक से अधिक किस्त जमा करने वाले कुछ उपभोक्ताओं को तकनीकी कारणों से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर मंत्री ए के शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों की तत्काल समीक्षा कर योजना के दायरे का विस्तार किया जाए, ताकि कोई भी पात्र उपभोक्ता लाभ से वंचित न रहे।

अंत में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली बिल राहत योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को वास्तविक और स्थायी राहत मिल सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!