ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सख्त, 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश • बच्चों द्वारा गेंहू की बाली भुजने के दौरान निकली चिंगारी से सैकड़ो बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख • हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री • प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार • वर्षा से प्रभावित बीमित कृषक 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु करें शिकायत • "Massive Celebration at Sahara Ganj Mall as Chandrayaan 3's Lander Successfully Lands on the Moon! • यूपी में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड • आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती उल्लास पूर्वक हुई संपन्न -जेपी सिंह • भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी सख्त, 23 मई से ग्रीष्मावकाश घोषित करने के निर्देश • बच्चों द्वारा गेंहू की बाली भुजने के दौरान निकली चिंगारी से सैकड़ो बिगहा गेंहू की फसल जलकर राख • हर चेहरे पर खुशहाली सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री • प्राइवेट स्कूलों की फीस पर हाइकोर्ट सख्त, जल्द फैसला ले सरकार • वर्षा से प्रभावित बीमित कृषक 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने हेतु करें शिकायत • "Massive Celebration at Sahara Ganj Mall as Chandrayaan 3's Lander Successfully Lands on the Moon! • यूपी में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड • आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती उल्लास पूर्वक हुई संपन्न -जेपी सिंह •
ताज़ा खबर English

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया का किया निरीक्षण

D

Dainik India News

• 6068 views

अजय/ डीडी इंडिया

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बजरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र पर स्थापित एकीकृत फसल प्रणाली मॉडल, पाली हाउस, नेट हाउस, गुड़ प्रसंस्करण इकाई, बकरी पालन, मुर्गी पालन, फलदार मातृ पौधशाला, कड़कनाथ मुर्गी पालन इकाई आदि का अवलोकन किया।
उन्होने ने पाली हाउस में बोई गई खीरा, शिमला मिर्च, टमाटर आदि की पौध को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा कहा कि पाली हाउस की तकनीक को ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है, क्योंकि इस तकनीक को किसान भाई अपना कर बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन कर स्वरोजगार के साथ ही साथ अधिक आय अर्जित कर सकते हैं। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने पाली हाउस एवं नेट हाउस की स्थापना पर सब्सिडी भी प्रदान कर रखी है, जिसका लाभ अधिक से अधिक किसानों को उठाना चाहिए।.
भ्रमण के दौरान उन्होंने काला नमक धान एवं मूंगफली के ट्रायल का अवलोकन करते हुए कहा कि वर्ष में दो बार लगाई जाने वाली मूंगफली की प्रजाति नित्या हरिथा एवं टी.जी.सी. 37 व अधिक उत्पादन देने वाली काला नमक धान की प्रजाति का बीज अधिक से अधिक किसानों को वितरित किया जाए, जिससे उनके उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सके तथा आय संवर्धन में मदद मिल सके। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि गोटवा बाजार से इस केंद्र तक आने वाली सड़क का मरम्मत भी कराया जाएगा, जिससे केन्द्र पर किसानों को आने-जाने मे परेशानी न हो।
केंद्राध्यक्ष प्रो. एस. एन. सिंह ने अवगत कराया कि सरकार की मंशा के अनुरूप किसानों की आय संवर्धन हेतु कार्य योजना बनाकर उसी के अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तथा केंद्र पर एकीकृत फसल प्रणाली के अंतर्गत फसल उत्पादन, फल, सब्जी उत्पादन, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन ,मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन पर आधारित मॉडल इस केंद्र पर स्थापित है तथा इन मॉडलों को किसानों के प्रक्षेत्र पर भी बनवाए जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक कमलेश कुमार सोनी, ,अधिशासी अभियंता पीडबलूडी शुभनरायन, सहायक अभियंता प्रियंकमणि त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी प्रभा शंकर चौबे ,जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह, केंद्र के वैज्ञानिक डॉ0 डी.के. श्रीवास्तव, आर .बी. सिंह, बीना सचान, देवेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान श्याम चौधरी तथा केंद्र के कर्मचारी गण उपस्थित थे ।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!