ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने मीडिया के माध्यम से दी बधाई • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • पीएम की विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची महानगर, लाभार्थियों से की चर्चा • नोएडा में भव्य ‘बसंत महोत्सव’ पुष्प प्रदर्शनी , प्रकृति प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र-जितेन्द्र प्रताप सिंह • अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • <em>हरदोई उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की लगाई गुहार</em> • लखनऊ से संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह-जे पी सिंह • पुलिस स्मृति दिवस पर उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने मीडिया के माध्यम से दी बधाई • उत्तर प्रदेश शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी ने आज सनातन/ हिंदू धर्म स्वीकारा • पीएम की विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची महानगर, लाभार्थियों से की चर्चा • नोएडा में भव्य ‘बसंत महोत्सव’ पुष्प प्रदर्शनी , प्रकृति प्रेमियों के लिए बना आकर्षण का केंद्र-जितेन्द्र प्रताप सिंह • अमृत योजना के अंतर्गत परदहां एवं बकवल में टंकी के निर्माण  कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण • दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद • <em>हरदोई उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराने की लगाई गुहार</em> • लखनऊ से संसद का प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह-जे पी सिंह •
लेख / शोध English

सहारा हॉस्पिटल में विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे मनाया गया

B

Bhargav Bhargav

• 8490 views
सहारा हॉस्पिटल में विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे मनाया गया

15 से 22 जुलाई तक मिलेगा प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी में नि:शुल्क परामर्श

लखनऊ : सहारा हॉस्पिटल में 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पूरे विश्व में प्लास्टिक सर्जरी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अनेक समारोह आयोजित किये गए। इस दिवस के इतिहास के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सहारा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सीनियर कंसलटेंट डॉ अनुराग पांडे ने बताया कि प्लास्टिक सर्जरी डे का प्रारंभ अपने देश से ही 2011 से हुआ जब महान भारतीय शल्य चिकित्सक महर्षि सुश्रुत जिन्होंने हजारों साल पहले ही जब विश्व के अनेक देशों में सभ्यता प्रारंभ भी नहीं हुई थी तब सामान्य सर्जरी एवम् प्लास्टिक सर्जरी की अन्य प्रक्रियाओं का प्रतिपादन किया , को याद करते हुए एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक सर्जन ऑफ इंडिया ने अनेक आयोजन किए ।
वर्ष 2021 से विश्व भर के प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन ने 15 जुलाई को प्लास्टिक सर्जरी डे के रूप में मान्यता देने पर सहमति जताई।
इस अवसर पर लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में आम जनता के बीच प्लास्टिक सर्जरी के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने हेतु पूरे एक सप्ताह के लिए सुविधा उपलब्ध कराई है और डॉक्टर अनुराग ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि वर्तमान समय में आम जनता ही नहीं अपितु चिकित्सक समुदाय के बीच में भी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर अनेक भ्रांतियां मौजूद है। लोग सामान्यतया फिल्मों के प्रभाव में केवल सुंदरता बढ़ाने वाली और चेहरा बदलने वाली सर्जरी के रूप में प्लास्टिक सर्जरी को जानते हैं जबकि प्लास्टिक सर्जरी हमारे बालों से लेकर पैर की उंगलियों और नाखून तक पूरे शरीर की बीमारियों और समस्याओं का समाधान करती है। उदाहरण के रूप में डॉ. अनुराग ने बताया कि आमतौर पर हम घावों के इलाज के लिए फिजिशियन या ज्यादा से ज्यादा सर्जन के पास जाते हैं किंतु जब महीनों के इलाज के बाद ठीक नहीं होता तब डॉक्टर या किसी और की सलाह पर हम प्लास्टिक सर्जन के पास जाते हैं यदि हम इसके विपरीत शुरू में ही किसी प्रकार के घाव के लिए चाहे वह चोट लगने के बाद हो या किसी ऑपरेशन के बाद शुगर की बीमारी के कारण हुई घाव हो प्लास्टिक सर्जन की सलाह लें तो इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा ।

सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन डॉ.रोमेश कोहली ने बताया कि चोट के सही उपचार के लिए मरीज का प्लास्टिक सर्जन के पास समय से पहुंचना जरूरी होता है, जिससे इलाज करने में ९० प्रतिशत ठीक होने की सम्भावना बढ़ जाती है।

प्लास्टिक सर्जरी डे के उपलक्ष्य में सहारा इंडिया परिवार एवं सहारा हॉस्पिटल की ओर से अधिक जानकारी देते हुए सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि इस अवसर पर हमारे अस्पताल में अपनी प्लास्टिक सर्जरी सुपर स्पेशलिटी क्लीनिक जिसका आरंभ पिछले महीने ही हमारे माननीय अभिभावक "सहाराश्री" जी सुब्रत राय जी के जन्मदिन पर किया गया था, को पूरे एक सप्ताह के लिए शुल्क रहित कर दिया गया है।
इस अवसर पर बताया गया कि "नेशनल प्लास्टिक सर्जरी डे" के उपलक्ष्य में 15 से 22 जुलाई तक सहारा हास्पिटल लखनऊ के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की ओ.पी.डी में नि:शुल्क परामर्श दिया जा रहा है। सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाली इस नि: शुल्क परामर्श में वुडं केयर, हैंड सर्जरी, वैस्कुलर मॉलफारमेंशन, कास्मेटिक गाइनोकोलॉजी, ब्रेस्ट एस्थेटिक और राइनोप्लास्टी इत्यादि के लिए सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ, अनुभवी प्लास्टिक सर्जन की टीम डा. सुजीत भट्टाचार्य डॉक्टर रोमेश कोहली और डॉ. अनुराग पांडे सामूहिक रूप से इस ओपीडी में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

अधिक जानकारी या रजिस्ट्रेशन के लिए दूरभाष नम्बर 0522-6780001/0002 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!