ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव | उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं की मेहनत को कुचलते बड़का बाबुओं के 'फैमिली बिजनेस'? | शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला | प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे को बहुत बड़ा झटका | प्रबुद्ध समाज से संवाद बढ़ाएगी भाजपा, 11 जून को होगा भव्य सम्मेलन | देश के दस राज्यों के खिलाड़ियों ने लखनऊ में दिखाया मार्शल आर्ट का अद्भुत कौशल | भोजशाला मंदिर से भक्तों द्वारा प्रतिष्ठित मूर्ति हटाने पर बवाल, याचिकाकर्ता ने पूछा— क्या एएसआई हाईकोर्ट से भी ऊपर? | मध्यांचल मुख्यालय में आग लगे तो बुझाएगा कौन ? | जनसंवाद और जनसरोकारों के केंद्र बने राजनाथ सिंह, विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने रखे सुझाव |
हाइलाइट न्यूज़
टोलप्लाज़ा के कट पर वसूली को ले कर दो‌ युवक आपस मे भिड़े,एक को पिस्टल के साथ दबोचा मुख्यमंत्री का निर्देश, डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> छठ पर्व: आमजन की आस्था और भारतीय समृद्धि का प्रतीक-मुख्यमंत्री भागवत-शरणागति : निष्कपट-समर्पण से पाप-प्रक्षालन और ब्रह्म-विलयन की परमावस्था कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश टोलप्लाज़ा के कट पर वसूली को ले कर दो‌ युवक आपस मे भिड़े,एक को पिस्टल के साथ दबोचा मुख्यमंत्री का निर्देश, डेंगू से बचाव के लिए हर जिले में बनेंगे डेडिकेटेड हॉस्पिटल नवरात्रि से पूर्व थानाध्यक्ष ने मांस की दुकानों पर की कार्रवाई <em>आनंद मणि त्रिपाठी बने अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष</em> छठ पर्व: आमजन की आस्था और भारतीय समृद्धि का प्रतीक-मुख्यमंत्री भागवत-शरणागति : निष्कपट-समर्पण से पाप-प्रक्षालन और ब्रह्म-विलयन की परमावस्था कौशल से सशक्त भारत की ओर: राजधानी लखनऊ से उच्च स्तरीय मोटर ड्राइवर प्रशिक्षण का शुभारंभ थाना प्रभारी ने कस्बा में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश सरकार English

सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को तेज रफ्तार

B

Bhargav Bhargav

16 views
सीएम योगी:सरयू जी के तट पर विकास की धारा को  तेज रफ्तार

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज

अयोध्या को विश्व स्तर का नगर बनाने में जुटे सीएम योगी, अयोध्या को वैश्विक बनाने में नहीं छोड़ी कोर कसर, अयोध्या में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से हो रहे विकास कार्य

दिसंबर तक करीब 17 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाएं होंगी पूरी, 2024 के पहले अयोध्या ले लेगी वैश्विक नगरी का रूप

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में 2024 के पहले पूरे होंगे ज्यादातर प्रोजेक्ट

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बन रहा श्रीराम जन्मभूमि कॉरिडोर

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट आस्था और समर्पण का भाव स्वत: स्फूर्त रूप से दिख रहा है। पांच साल पहले जो अयोध्या राजनीतिक रूप से अछूत मानी जाती थी, आज वही अयोध्या वैश्विक नगरी बनकर उभर रही है। सीएम योगी ने अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी है। अयोध्या में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य हो रहे हैं। इसमें दिसंबर तक करीब 17 सौ करोड़ रुपए की परियोजनाएं पूरी हो जाएंगी। 

प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या 2024 के पहले वैश्विक नगरी का रूप ले लेगी। सरकार की ओर से विभिन्न विभागों की ओर से कराए जा रहे ज्यादातर प्रोजेक्ट 2024 के पहले पूरे होंगे। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बन रहा श्रीराम जन्मभूमि काॉरिडोर भी शामिल है। अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद सबसे अधिक तीन हजार करोड़ रुपए ग्रीन फिल्ड टाउनशिप विकसित करने के लिए खर्च कर रहा है। यह परियोजना मार्च 2024 तक पूरी होनी है और अब तक करीब 83 फीसदी भूमि की खरीद हो चुकी है। 

12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रहा है एनएचएआई

अयोध्या को वैश्विक नगरी बनाने में भाजपा की डबल इंजन सरकार भी पूरा सहयोग कर रही है। नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सड़कों के निर्माण पर करीब 12 हजार करोड़ रुपए खर्च कर रही है। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 6657 करोड़ और 5924 करोड़ की लागत से साढ़े 67 किमी लंबा अयोध्या बाईपास बनाया जा रहा है। 

यह हैं प्रमुख कार्य

मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए 1175 करोड़ रुपए का अनुमोदन है, जिसमें 843 करोड़ रुपए निजी भूमि के लिए खर्च किए गए हैं। 

◆श्रीराम जन्म भूमि पथ (सुग्रीव किला से श्रीराम जन्म भूमि तक) चौड़ीकरण 

◆भक्ति पथ (श्रृंगार हाट से श्रीराम जन्म भूमि तक) चौड़ीकरण राम पथ (सहादतगंज से नयाघाट तक) चौड़ीकरण

◆अयोध्या बाईपास (रिंग रोड) निर्माण

◆चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण

◆एनएच 27 (लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर) मार्ग चौड़ीकरण

◆राष्ट्रीय राजमार्ग 330ए (जगदीशपुर-अयोध्या सेक्शन) मार्ग चौड़ीकरण

◆सालारपुर रेलवे स्टेशन टर्मिनल निर्माण

◆पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अयोध्या

◆पूर्वांचल एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अम्बेडकरनगर

◆गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना जनपद अम्बेडकरनगर

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!