ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में लगातार दूसरे दिन भी गरजे यूपी के सीएम • हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत • यूपी विधान सभा चुनाव 2022 से जुड़ी जानकारियों को मिडिया के समक्ष साझा करते जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार • बजरंगबली ने रोका फौजी का रास्ता • मधुबन में आयोजित श्री रामकथा के छठवें दिन प्रभु श्रीराम को हुआ वनवास • इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश • मोदी कैबिनेट ने दी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को मंजूरी, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया समर्थन • इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका • त्रिपुरा विधानसभा के चुनावी समर में लगातार दूसरे दिन भी गरजे यूपी के सीएम • हरित संदेश के साथ शिक्षा का संकल्प: मधुबन के विद्यालय पहुंचे जिलाधिकारी, पौधरोपण कर बच्चों को सौंपी नई शुरुआत • यूपी विधान सभा चुनाव 2022 से जुड़ी जानकारियों को मिडिया के समक्ष साझा करते जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार • बजरंगबली ने रोका फौजी का रास्ता • मधुबन में आयोजित श्री रामकथा के छठवें दिन प्रभु श्रीराम को हुआ वनवास • इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने आयोजित की “किसान गोष्ठी”, आधुनिक तकनीक से कृषि सुधार का दिया संदेश • मोदी कैबिनेट ने दी 'वन नेशन, वन इलेक्शन' को मंजूरी, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने किया समर्थन • इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी सरकार दे रही 4 लाख तक के पुरस्कार जीतने का मौका •
ताज़ा खबर English

हाईकोर्ट ने सीबीआई की लगाई फटकार एजेंसी के निदेशक को किया तलब

D

Dainik India News

• 7013 views

ब्यूरो डीडी इंडिया/धनबाद

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले में जांच की प्रगति पर असंतोष जताया और सीबीआई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शुक्रवार को सीबीआई निदेशक को मामले की अगली सुनवाई पर 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया।

मुख्य न्यायाधीश रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने सीबीआई द्वारा 20 अक्टूबर को विशेष अदालत में दायर आरोपपत्र को अपूर्ण और दोषपूर्ण करार देते हुए कहा कि अब तक की गई जांच में एजेंसी विफल रही है। अदालत ने कहा कि जज की हत्या के पीछे का मकसद समझाने के मामले में सीबीआई विफल रही है।

इसने कहा कि सीबीआई हत्या के पीछे के आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके मकसद का पता लगाने में असमर्थ रही है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि चूंकि इस मामले की निगरानी उसके द्वारा की जा रही है, इसलिए धनबाद की विशेष सीबीआई अदालत में आरोप पत्र दायर करने से पहले एजेंसी ने उसके साथ जानकारी साझा क्यों नहीं की।

अदालत ने कहा, सीबीआई ने हमसे यह जानकारी क्यों छिपाई? सीबीआई से इसकी उम्मीद नहीं थी। यह एक त्रुटिपूर्ण आरोप पत्र है। मामले की निगरानी उच्च न्यायालय द्वारा की जा रही है और निगरानी का मतलब केवल खानापूर्ति करना नहीं होता है।

28 जुलाई को सुबह की सैर के दौरान धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर जिला सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को तेज रफ्तार ऑटो-रिक्शा ने टक्कर मार दी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

जज की पत्नी ने हत्या का मामला दर्ज कराया था। बाद में ऑटो-रिक्शा चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।

सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र में ऑटो-रिक्शा चालक और सहायक पर हत्या का आरोप लगाया गया है और केंद्रीय एजेंसी मामले में शामिल और लोगों की तलाश में है, जिसकी जांच जारी है। गुप्त सूत्र

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!