ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कासिमपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचारकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के दिए निर्देश • समस्त देशवासियों को महापर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह • <em>वर्ष 2022 में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं कराए गए उत्कृष्ट कार्य</em> • गोरखपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थीसंवाद कार्यक्रम को सीएम योगी ने किया सम्बोधित • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • तकनीकी का प्रयोग व प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता : सीएम योगी • पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा थाना कासिमपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 से बचाव व उपचारकी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने के दिए निर्देश • समस्त देशवासियों को महापर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह • <em>वर्ष 2022 में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं कराए गए उत्कृष्ट कार्य</em> • गोरखपुर में आयोजित मेधावी विद्यार्थीसंवाद कार्यक्रम को सीएम योगी ने किया सम्बोधित • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • ब्रेकिंग न्यूज़: राहुल गांधी के विवादित बयान पर देश में उबाल, पीएम मोदी ने जताई कड़ी आपत्ति • तकनीकी का प्रयोग व प्राकृतिक खेती आज की आवश्यकता : सीएम योगी •
उत्तर प्रदेश सरकार English

इंदिरानगर में ‘अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन’ का हुआ भव्य शुभारंभ, समाज सेवा के नए युग की शुरुआत

D

Dainik India News

• 6682 views
इंदिरानगर में ‘अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन’ का हुआ भव्य शुभारंभ, समाज सेवा के नए युग की शुरुआत

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर क्षेत्र ने रविवार को एक ऐतिहासिक सामाजिक पहल का साक्षी बना, जब अधिवक्ता एवं भाजपा नेत्री सुमिता तिवारी द्वारा स्थापित “अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर माता की चौकी का आयोजन कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद लिया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और उल्लास का संचार हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की धर्मपत्नी नम्रता पाठक ने रिबन काटकर किया। दीप प्रज्वलन और देवी माँ की आराधना के साथ इस नए सामाजिक अभियान की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर भाजपा के एमएलसी मुकेश शर्मा, अवध बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित एस. चंद्र, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र शर्मा अटल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात कुमार उपाध्याय, भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, पार्षद पूजा जसवानी सहित अनेक गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने फाउंडेशन की इस पहल को समाज के लिए प्रेरणादायक और ऐतिहासिक कदम बताया।

फाउंडेशन की अध्यक्षा सुमिता तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन समाज के अंतिम पायदान पर बैठी हर उस बेटी के लिए आशा की किरण बनेगा, जिसे शिक्षा और सशक्तिकरण का अवसर नहीं मिल पाता। हमारा संकल्प है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। यह फाउंडेशन उनकी जिंदगी में सुनहरी भोर लाने का कार्य करेगा।”

उद्घाटन अवसर पर सुमिता तिवारी ने यह भी घोषणा की कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में ठोस कदम उठाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि “यह संगठन केवल कागज़ों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ज़मीनी स्तर पर कार्य कर हर जरूरतमंद तक पहुँचेगा।”

समारोह में महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। माता की चौकी में श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल हुए और भजनों के माध्यम से माहौल को भक्ति और उल्लास से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम का समापन आशीर्वचन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही और समाज सेवा की इस नई यात्रा में सहयोग व समर्पण का संकल्प दोहराया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!