ब्रेकिंग न्यूज़
मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरेगा भोजपुरी समाज | सड़क किनारे कचरे का पहाड़ देख हाईकोर्ट सख्त, नगर निगम को स्थायी समाधान का आदेश | ₹5 लाख का इलाज, ₹5 लाख की कल्याण निधि, 900 नई अदालतें—योगी ने खोला न्याय का नया अध्याय | पद्मश्री डॉ. एस. सी. राय की धर्मपत्नी श्रीमती मधु राय का निधन, शोक की लहर | हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय | जिस दिन भारत अपनी हिंदी को भूल जाएगा, उसी दिन अपनी आत्माभिव्यक्ति का एक अध्याय खो देगा—अजय दीप सिंह IAS | हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, भारत की आत्मा की आवाज है—अब राजभाषा को राजकाज की धड़कन बनाने का समय -अजय दीप सिंह | महज भूमि विवाद से नहीं बनता जातिगत अपराध, SC/ST Act की धारा 3(1)(r) के लिए जातिगत अपमान का प्रथमदृष्टया आधार अनिवार्य |
हाइलाइट न्यूज़
चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में गरजे पीएम <strong>दीपोत्सव के लिए दोगुना है वॉलंटियर्स का उत्साह, दीयों से बनाया जा रहा राम मंदिर</strong> एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत पार्टी रवानगी स्थल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण चुस्त दुरुस्त हो गौ संरक्षण केंद्रों की व्यवस्था:सीएम योगी मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में गरजे पीएम <strong>दीपोत्सव के लिए दोगुना है वॉलंटियर्स का उत्साह, दीयों से बनाया जा रहा राम मंदिर</strong> एसडीएम ने थाना समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की शिकायतें त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री हिंदी केवल भाषा नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है—अब इसे जीवन और व्यवस्था की भाषा बनाने का समय प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर बोला धावा, किया अगवा विधानसभा क्षेत्र घोसी में उप निर्वाचन के दृष्टिगत पार्टी रवानगी स्थल का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

D

Dainik India News

7033 views
बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील

सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी निगरानी, सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से होगी मॉनिटरिंग — जिलाधिकारी

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी, धर्मगुरु, मौलवीगण तथा शांति समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी तथा ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपुष्ट सूचना को साझा करने से बचें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शांति समिति के सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग मौके पर जाकर निरीक्षण करें और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा मेले व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद के हेल्पलाइन नंबर का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि नागरिक आवश्यक सेवाओं एवं शिकायतों के लिए तत्काल संपर्क कर सकें। जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों एवं थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित कर शासन की मंशा से आमजन को अवगत कराने तथा त्योहार के दौरान जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों ने घुमंतू पशुओं पर रोक लगाने, सफाई व्यवस्था मजबूत करने, गड्ढों को भरवाने, नालों की विशेष सफाई कराने, खुले स्थानों पर कुर्बानी रोकने, त्योहार के दिन सूअरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने, स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखने तथा जर्जर विद्युत खंभों को बदलने जैसी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए और पूर्व से चली आ रही परंपराओं के अनुरूप ही त्योहार मनाया जाए। उन्होंने लाउडस्पीकर की ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने तथा कुर्बानी से संबंधित फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल न करने की अपील की।

अपर जिलाधिकारी सत्य प्रिय सिंह ने संबंधित विभागों को आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने, समयबद्ध साफ-सफाई सुनिश्चित करने, निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने तथा नालों की सफाई प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामबाबू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरशद जमाल, पूर्व अध्यक्ष तैयब पालकी सहित विभिन्न संगठनों एवं व्यापार मंडल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!