ब्रेकिंग न्यूज़
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र | सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र | सपा के नारों पर योगी का पलटवार, राम मंदिर और परिवारवाद से खोली राजनीतिक बहस | आपदा की मार झेल रहे 9.18 लाख किसानों के खातों में पहुंचे ₹493 करोड़, योगी सरकार ने तेज की क्षतिपूर्ति की रफ्तार | डॉ. लोहिया के विचारों को नमन, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के संकल्प का आह्वान | छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और तबादले, ओम प्रकाश माथुर को केरलम की जिम्मेदारी | आश्वासनों की फाइलों में कैद दिव्यांग शिक्षकों की पीड़ा! लखनऊ के जीपीओ पर फूटा आक्रोश, आखिर कब जागेगा बेसिक शिक्षा विभाग? | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने पी0एम0 गति शक्ति नाॅर्थ रीजन काॅन्फ्रेन्स को सम्बोधित किया • भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख • चोरी के प्रयास के आरोप में दो महिलाए गिरफ्तार • सिखों ने निकाला बिजनौर में बड़े धूमधाम से नगर कीर्तन • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए • प्राणायाम जीवन का अभिन्न अंग • <em>किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे</em> • DAINIK INDIA NEWS 24X7 PRIVATE LIMITED • मुख्यमंत्री ने पी0एम0 गति शक्ति नाॅर्थ रीजन काॅन्फ्रेन्स को सम्बोधित किया • भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज हुई सुनवाई, 29 अक्टूबर को अगली तारीख • चोरी के प्रयास के आरोप में दो महिलाए गिरफ्तार • सिखों ने निकाला बिजनौर में बड़े धूमधाम से नगर कीर्तन • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानव-वन्य जीव संघर्ष के संवेदनशील जनपदों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए • प्राणायाम जीवन का अभिन्न अंग • <em>किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे</em> • DAINIK INDIA NEWS 24X7 PRIVATE LIMITED •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र

D

Dainik India News

• 6186 views
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र

गोमतीनगर में आरएसीडब्ल्यू और फैशन डिजाइन प्रशिक्षण केंद्रों का प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित; रोजगार के अवसरों, प्रशिक्षण के लाभों और सेवा न्यास की गतिविधियों पर हुई चर्चा

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।कौशल प्रशिक्षण को रोजगार और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से समर्थ भारत–भाऊराव देवरस सेवा न्यास की ओर से 13 अक्टूबर को लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विपुल खंड के स्टडी हॉल में प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें आरएसीडब्ल्यू और फैशन डिजाइन के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पूर्व प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण से प्राप्त लाभों और रोजगार के माध्यम से आगे बढ़ने के अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर कौशल विकास को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुँचाने तथा प्रशिक्षण कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

Article image

समारोह में क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कांत, विभाग सेवा प्रमुख सुभाष अग्रवाल, भाऊराव देवरस सेवा न्यास के न्यासी जितेंद्र अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के अधिकारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. सरजीत सिंह डांग तथा प्रेरणा बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेश कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती वीणा आनंद ने की।

Article image

समर्थ भारत–भाऊराव देवरस सेवा न्यास की गतिविधियों से जुड़े लखनऊ के कार्यकर्ताओं में मनोज मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, संजय राय, डॉ. अरुण द्विवेदी, मुकेश दीक्षित और श्रीमती गीता शंकर शामिल रहे। इसके अतिरिक्त गोमतीनगर के सह नगर कार्यवाह पवन, लखनऊ भाग के सुधाकर और नगर कार्यकारिणी सदस्य सत्यदेव सहित समाज के अनेक लोगों ने सहभागिता की।

Article image

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ और समापन शांति मंत्र से किया गया। इस दौरान पूर्व प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण से अर्जित कौशल, रोजगार की दिशा में मिल रहे अवसरों तथा प्रशिक्षण से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में जानकारी दी। इससे व्यावसायिक प्रशिक्षण की उपयोगिता और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में ऐसे प्रयासों की भूमिका पर प्रकाश पड़ा।

समारोह में समर्थ भारत–भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। डॉ. विवेक ने उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण एवं सेवा कार्यों में सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया। कार्यक्रम में कौशल विकास के माध्यम से रोजगारोन्मुखी क्षमता बढ़ाने और समाज के सहयोग से ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित हुई।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!