ब्रेकिंग न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मोड़! सुप्रीम कोर्ट का आदेश, अब अदालत में होगा हिसाब | अजमेर दरगाह विवाद में भूचाल! डॉ. ए.पी. सिंह ने खोला मोर्चा | आखिर कौन है प्रदेश की राजनीति की ‘नई दुल्हन’? | पत्रकार भवन की मांग से गूंजा मंच, एके शर्मा के ‘नई दुल्हन’ वाले बयान ने बटोरी सुर्खियां | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य |
हाइलाइट न्यूज़
05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ • स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन • पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज • हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल • बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा • CM योगी ने की खेल अवसंरचना के विकास में ऐतिहासिक कदम, यूपी के 1000 मैदान होंगे फुटबॉल के लिए समर्पित • 05 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • यूपी सरकार ने राशन कार्ड सरेंडर व रिकवरी को लेकर स्थिति की साफ • स्वस्थ भारत अभियान को बल: लोहिया नगर वार्ड में निशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन • पीयूष जैन का सपा से संबंध नहीं, बीजेपी ने गलती से अपने ही कारोबारी पर छापा मार दिया… उन्नाव में अखिलेश का तंज • हारदोई में 18 वर्षीय युवक की हत्या से मची सनसनी, एक अभियुक्त हुआ गिरफ्तार • आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल • बैरियर डिफेंस एकेडमी में मनाया जाएगा बड़ा मंगल, हजारों विद्यार्थियों के साथ होगा महाभंडारा • CM योगी ने की खेल अवसंरचना के विकास में ऐतिहासिक कदम, यूपी के 1000 मैदान होंगे फुटबॉल के लिए समर्पित •
Uncategorized English

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण

D

Dainik India News

• 8010 views
जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र- नेमडाड़ का किया आकस्मिक निरीक्षण

घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग पर ए.ई.को लगाई कड़ी फटकार, ठेकेदार के खिलाफ रिकवरी और एफ.आई.आर.दर्ज करने के दिए आदेश

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जांच कमेटी की नियुक्ति के दिए आदेश

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने तहसील मधुबन में यू.पी.पी.सी.एल. द्वारा निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेमडाड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया।
इस परियोजना की कुल स्वीकृत धनराशि 494.56 लाख थी।अब इसे पुनरीक्षित प्राक्कलन के बाद 597. 67 लाख तक संशोधित कर दिया गया है, जिसमें से अब तक 361.49 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। इस परियोजना के पूर्ण होने की संभावित तिथि दिसंबर 2022 है। इस निर्माणाधीन परियोजना की अब तक कुल भौतिक प्रगति 64% है।
इस परियोजना के तहत मुख्य भवन के अलावा चिकित्सा अधिकारी आवासीय भवन,टाइप 1, टाइप 2आवासीय भवन,बाउंड्री वाल, ओवरहेड टैंक, पंप हाउस आदि का कार्य किया जाना है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बड़े पैमाने पर घटिया सामग्री के प्रयोग की बात सामने आई।इस दौरान घटिया प्लास्टर,घटिया किस्म के टाइल्स एवं निर्माण के दौरान प्रयोग होने वाली कई सामग्री खराब गुणवत्ता की पाई गई। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था के ए. ई. को कड़ी फटकार लगाते हुए संबंधित ठेकेदार से रिकवरी करने एवं उसके खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिए।उन्होंने संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्माण के दौरान प्रयोग होने वाली घटिया सामग्री की जांच करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए , जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के अलावाअधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. एवं एक अन्य अधिशासी अभियंता स्तर का अधिकारी शामिल हो।जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने जांच टीम को निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्रियों की जांच कर तत्काल जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदाई संस्था को पूरी परियोजना के दौरान जहां-जहां भी घटिया सामग्री का प्रयोग हुआ है, उसे तत्काल ठीक करने एवं आगे के निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कार्यदाई संस्था के ए. ई.को निर्देश दिए कि अगर निर्माण के दौरान गुणवत्ता से समझौता हुआ तो कार्यदाई संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी मधुबन मनोज कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी फतेहपुर मंडाव जयेश सिंह के अलावा संबंधित कार्यदाई संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!