ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
तबादलों पर 'तूफान'! सत्ता की शह पर नियमों की धज्जियां, विभागों में सियासी भूकंप — भ्रष्टाचार और सिफारिशों के आगे लाचार सिस्टम • गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी • पुलिस आयुक्त IPS असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवा निवृत्ति के आवेदन करने की घोषणा की • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -डॉ प्रदीप द्विवेदी • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार • जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश • अक्षत कलश शोभा यात्रा का राजधानी लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत - जितेन्द्र प्रताप सिंह • भारत के विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का श्रेय भारत के 140 करोड़ लोगों की-महेंद्र सिंह • तबादलों पर 'तूफान'! सत्ता की शह पर नियमों की धज्जियां, विभागों में सियासी भूकंप — भ्रष्टाचार और सिफारिशों के आगे लाचार सिस्टम • गोशालाओं के लिए बनाएं सेल्फ सस्टेनेबल मॉडल: सीएम योगी • पुलिस आयुक्त IPS असीम अरुण ने ऐच्छिक सेवा निवृत्ति के आवेदन करने की घोषणा की • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पवित्र अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं -डॉ प्रदीप द्विवेदी • कार चालक को भ्रम में डालकर कार की सीट से रुपये चुराने वाला अभियुक्त सहित विभिन्न मामलों में कुल 04 अभियुक्त गिरफ्तार • जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण कराए जाने के सम्बन्ध में निर्देश • अक्षत कलश शोभा यात्रा का राजधानी लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत - जितेन्द्र प्रताप सिंह • भारत के विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का श्रेय भारत के 140 करोड़ लोगों की-महेंद्र सिंह •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

“पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब”

D

Dainik India News

• 10590 views
“पैमाइश के नाम पर घूसखोरी का खेल बेनकाब”

5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया लेखपाल, एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से तहसील में मचा हड़कंप

दैनिक इंडिया न्यूज, मधुबन (मऊ)।जनपद मऊ में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व लेखपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जमीन की पैमाइश कराने के नाम पर पांच हजार रुपये की घूस मांगने वाले आरोपी लेखपाल को टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर दबोच लिया। कार्रवाई के बाद तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के धर्मपुर कसायर (कैथवली) गांव निवासी महेंद्र कुमार ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी कि क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल अनिल कुमार जमीन की पैमाइश कराने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए टीम ने पहले मामले की गोपनीय जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

इसके बाद मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर दोहरीघाट-मधुबन रोड स्थित ग्राम सभा कटघरा महलू गेट के सामने आरोपी लेखपाल अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नसीरपुर थाना मधुबन का निवासी बताया गया है तथा वर्तमान में हल्का धरमपुर कसायर (कैथवली) में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात था।

टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। पूरी कार्रवाई दो लोक सेवक साक्षियों की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। मामले में एक अन्य राजस्व लेखपाल नीरज कुमार चौधरी, जो हल्का मखमेलपुर तहसील मधुबन में तैनात है, के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा एक लेखपाल को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध दोहरीघाट थाने में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई से सरकारी तंत्र में फैली रिश्वतखोरी पर अंकुश लगेगा और आम जनता को राहत मिलेगी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!