ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण लखनऊ से उठी वैश्य एकता की लहर: 25 लाख ‘वैश्य मित्र’ बनाने का ऐतिहासिक संकल्प गौशाला में मिली गन्दगी , दुर्व्यवस्था ,ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की दीपक कुमार और जितेंद्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट संपन्न, संस्कृत शिक्षा उन्नयन पर गहन विचार-विमर्श न्याय निर्णायक अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विचाराधीन वादों में 27 में दोषी पाये गये , आदेश पारित जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ जिला कारागार का किया आकस्मिक निरीक्षण लखनऊ से उठी वैश्य एकता की लहर: 25 लाख ‘वैश्य मित्र’ बनाने का ऐतिहासिक संकल्प गौशाला में मिली गन्दगी , दुर्व्यवस्था ,ग्राम विकास अधिकारी निलम्बित जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी जोनल पुलिस महानिरीक्षकों, मण्डलायुक्तों, पुलिस कमिश्नरों से आने वाले पर्वो दृष्टिगत कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की दीपक कुमार और जितेंद्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट संपन्न, संस्कृत शिक्षा उन्नयन पर गहन विचार-विमर्श न्याय निर्णायक अधिकारी /अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०)के न्यायालय में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विचाराधीन वादों में 27 में दोषी पाये गये , आदेश पारित
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

D

Dainik India News

4712 views
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज, भाजपा महानगर अध्यक्ष ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

दैनिक इंडिया न्यूज़ | लखनऊ।भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 13 जुलाई को प्रस्तावित लखनऊ दौरे एवं लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने प्रशासनिक अधिकारियों एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, मंच निर्माण, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। आनंद द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाए, ताकि देश के रक्षा मंत्री के गरिमामय कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष बल देते हुए निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश न रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया तथा निर्धारित समय से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने का भरोसा दिलाया।

भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि निरीक्षण के दौरान विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय तथा महानगर मंत्री शैलेन्द्र राय 'डब्बू' सहित प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

13 जुलाई को प्रस्तावित इस कार्यक्रम को लेकर संगठन एवं प्रशासन दोनों स्तरों पर व्यापक तैयारियां जारी हैं। सुरक्षा, यातायात एवं जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, जिससे कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!