ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास जेपी सिंह ने संस्कृत भारती प्रान्त मुख्यालय से वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारम्भ किया तहसीलदार कोर्ट की बढ़ाएं आवृत्ति, राजस्व सम्बंधित विवादों का हो त्वरित निस्तारण  : मुख्यमंत्री संस्कृतभारती के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी पंकज जानी से शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान मंदिर, पुराना गोरखपुर के महंत प्रेमदास जी के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया सीएम योगी की पहल का दिखने लगा असर, पूरा यूपी खाएगा पराग आइसक्रीम बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की 81 हजार रुपये मूल्य के पांच मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपकर मधुबन पुलिस ने जीता विश्वास जेपी सिंह ने संस्कृत भारती प्रान्त मुख्यालय से वृक्षारोपण जन अभियान-2023 का शुभारम्भ किया तहसीलदार कोर्ट की बढ़ाएं आवृत्ति, राजस्व सम्बंधित विवादों का हो त्वरित निस्तारण  : मुख्यमंत्री संस्कृतभारती के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी पंकज जानी से शिष्टाचार भेंट मुख्यमंत्री ने श्री हनुमान मंदिर, पुराना गोरखपुर के महंत प्रेमदास जी के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया सीएम योगी की पहल का दिखने लगा असर, पूरा यूपी खाएगा पराग आइसक्रीम बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
Uncategorized English

अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ

D

Dainik India News

33 views
अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी में वेटेज: योगी आदित्यनाथ

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ, 26 जुलाई – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को यूपी पुलिस और पीएसी बल में वेटेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों के रूप में देश को प्रशिक्षित और अनुशासित युवा सैनिक मिलेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीति आयोग की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा कि विरोधियों का काम हर प्रगति और सुधार वाले कार्य में अड़ंगा लगाने और अफवाह फैलाने का है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। बीते 10 वर्षों में भारत में बेहतरीन सुधार हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के आधुनिकीकरण और उसके साजो-सामान के मामले में हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं।

समय-समय पर सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी देश और समाज के लिए प्रगति और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करने के लिए समय-समय पर होने वाले सुधार अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को भी उतना ही महत्व देना होगा। सेना और उसके साजो-सामान में आत्मनिर्भरता के लिए उठाए गए कदम हों या आधुनिकीकरण के त्वरित निर्णय, आज भारत के पास अत्याधुनिक फाइटर प्लेन हैं।

अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में उत्साह

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी और तमिलनाडु में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित हो रहा है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के छह नोड में हजारों करोड़ का निवेश आया है। भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का कार्य हो या ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की दिशा में प्रगति, हमने लंबी छलांग लगाई है।

अग्निवीर योजना भारतीय सेना में इसी दृष्टि से आगे बढ़ाई गई है और इसे लेकर युवाओं में काफी उत्साह है। 10 लाख अग्निवीर भारतीय सेना के अग्निपथ पर मजबूत जवान के रूप में अपनी सेवा देने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

अग्निवीरों के लिए सरकार प्रतिबद्ध

सीएम योगी ने कहा कि अग्निवीरों में युवा उत्साह के साथ भर्ती हो रहे हैं। इसके बाद उन्हें पैरा मिलिट्री और सिविल पुलिस में समायोजित करने की व्यवस्था की जा रही है। यूपी सरकार ने भी कहा है कि अग्निवीर योजना के तहत सेवा पूरी करने के बाद युवाओं को यूपी पुलिस और पीएसी बल में समायोजन की सुविधा और वेटेज दिया जाएगा।

अग्निवीरों के रूप में प्रशिक्षित और अनुशासित युवा हमें मिलेंगे और इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेना में सुधार के इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि मानते हुए हमें आगे बढ़ाना चाहिए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!