ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या • अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रह रही बांग्लादेशी महिला व एक व्यक्ति गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह से डा दिनेश शर्मा राज्यसभा सदस्य व पीठासीन अधिकारी(उपसभापति) राज्यसभा से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर • अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र की समाप्ति पर प्रेसवार्ता - सतीश महाना • अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार • जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए • शर्मशार हुई खाकी, UPSC की तैयारी कर रहे युवक ने की आत्महत्या • अवैध रुप से भारत में प्रवेश कर रह रही बांग्लादेशी महिला व एक व्यक्ति गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी दस्तावेज बरामद • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह से डा दिनेश शर्मा राज्यसभा सदस्य व पीठासीन अधिकारी(उपसभापति) राज्यसभा से शिष्टाचार भेंट सम्पन्न • कल्याणी फाउंडेशन ने लगाया स्वास्थ्य शिविर • अठारहवीं विधान सभा के प्रथम सत्र की समाप्ति पर प्रेसवार्ता - सतीश महाना • अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार • जनता दर्शन में अपनी दादी के साथ आए दो मासूम भाई,सीएम हुये भावुक • पहलगाम का लहू पुकारता है: अब सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब चाहिए •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब

D

Dainik India News

• 12113 views
रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब

दैनिक इंडिया न्यूज,बलिया। उत्तर प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई क्षेत्रों से अनियमित बिजली कटौती की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा से विधायक केतकी सिंह ने शुक्रवार देर रात सुखपुरा और रेवती विद्युत उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण कर बिजली व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

रात लगभग 11 बजे दोनों विद्युत उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह ने अधिकारियों से बिजली आपूर्ति के निर्धारित शेड्यूल, कटौती के कारणों और उपभोक्ताओं की शिकायतों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्था में लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि विधायक ने स्पष्ट कहा कि बिना ठोस कारण के बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ती है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

विधायक के औचक निरीक्षण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस कार्रवाई को जनसमस्याओं के प्रति जनप्रतिनिधि की सक्रियता के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, बिजली विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!