ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
वन रेंज क्षेत्राधिकारी ने अवैध कटान की लकड़ी को किया सीज • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संत आसूदाराम आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया • लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस 31 अक्टॅूबर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जायेंगा • छठ पर्व: आमजन की आस्था और भारतीय समृद्धि का प्रतीक-मुख्यमंत्री • नगर पंचायत मधुबन अध्यक्ष के पद पर निर्दल प्रत्याशी आरती मल्ल की शानदार जीत   • मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है • साइकिल रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान पर दिया गया संदेश • वन रेंज क्षेत्राधिकारी ने अवैध कटान की लकड़ी को किया सीज • मुख्यमंत्री ने जनपद वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर में विधिवत दर्शन-पूजन किया • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संत आसूदाराम आश्रम में श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया • लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस 31 अक्टॅूबर राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रूप में मनाया जायेंगा • छठ पर्व: आमजन की आस्था और भारतीय समृद्धि का प्रतीक-मुख्यमंत्री • नगर पंचायत मधुबन अध्यक्ष के पद पर निर्दल प्रत्याशी आरती मल्ल की शानदार जीत   • मौलाना भूल गया था कि यूपी में सरकार किसकी है • साइकिल रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान पर दिया गया संदेश •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण

D

Dainik India News

• 7988 views
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने दिखाई संवेदनशीलता, 152 शिकायतों में 12 का मौके पर निस्तारण

वरासत प्रमाण पत्र तत्काल जारी कर जिलाधिकारी ने जीता लोगों का भरोसा, 9 मामलों के समाधान हेतु मौके पर भेजी गईं टीमें

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ।जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

Article image

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 152 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 9 जटिल मामलों के समाधान के लिए संबंधित विभागों की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया, ताकि शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 69 मामले राजस्व विभाग तथा 46 मामले पुलिस विभाग से संबंधित रहे, जबकि शेष 37 शिकायतें अन्य विभागों से जुड़ी थीं। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान विरासत से संबंधित एक महत्वपूर्ण प्रकरण जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल उपजिलाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई के उपरांत संबंधित आवेदक का वरासत प्रमाण पत्र तैयार कर जनसुनवाई स्थल पर ही जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से प्रदान किया। जिलाधिकारी की इस संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल की उपस्थित लोगों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण कर विस्तृत आख्या उपलब्ध कराई जाए। साथ ही चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अर्चना, जनपद स्तरीय अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!