ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श मुख्यमंत्री ने नवरात्रि तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम केपावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई आयोजित, महिला उत्पीड़न के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित विद्युत अधिकारी ने मुख्यमंत्री के आदेश को किया दर किनार, उपभोक्ता परेशान कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों को मिला मुफ्त परामर्श मुख्यमंत्री ने नवरात्रि तथा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम केपावन जन्मदिन रामनवमी की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं वाराणसी विकास प्राधिकरण वाराणसी जोन-4 की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही राज्य महिला आयोग द्वारा जनसुनवाई आयोजित, महिला उत्पीड़न के मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश योगी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी प्रशासन की लापरवाही से अवैध आरामशीन हो रहें हैं संचालित विद्युत अधिकारी ने मुख्यमंत्री के आदेश को किया दर किनार, उपभोक्ता परेशान कोरोना वैक्सीनेशन का प्रतिशत जैसे-जैसे बढ़ता जा रहा है,कोरोना वैरिएंट कमजोर होता हुआ दिखाई दे रहा:सीएम
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के सांसदों,विधायकों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया, साथ ही,रिपोर्ट कार्ड की जानकारी हासिल की

D

Dainik India News

39 views
मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के सांसदों,विधायकों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया, साथ ही,रिपोर्ट कार्ड की जानकारी हासिल की

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया

ऊर्जा विभाग बिजली बकायेदारों के लिए ओ0टी0एस0 स्कीम शीघ्र ला रहा है,
इसके माध्यम से बिजली बकायेदारों का निस्तारण कर दिया जाएगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के सांसदों, विधायकों एवं जिला अध्यक्षों के साथ संवाद किया। साथ ही, उनके क्षेत्रों के विकास के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ बिना भेदभाव के सभी जरूरतमंदों को मिल रहा है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सकारात्मक भाव के साथ टीमवर्क प्रत्येक स्तर पर होना चाहिए। संगठन, जनप्रतिनिधियों, सांसदों व विधायकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव के ठीक पहले बहुत सारे सुझाव आये हैं। इन सुझावों में सरकार के स्तर पर पहले से ही कार्यवाही आगे बढ़ी है। कुछ महत्वपूर्ण सुझावों पर कार्यवाही आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जनपदों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित की है, जिसका परिणाम है कि किसानों को सिंचाई आदि में सहूलियत मिली है, जिससे उनकी उपज पर आने वाली लागत भी कम हुई है और उनकी आमदनी बढ़ी है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह सुनिश्चित किया है कि किसी भी दशा में किसी भी किसान का बिजली का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऊर्जा विभाग बिजली बकायेदारों के लिए ओ0टी0एस0 स्कीम शीघ्र ला रहा है। इसके माध्यम से बिजली बकायेदारों का निस्तारण कर दिया जाएगा। वर्तमान सरकार ने तकनीक के उपयोग पर विशेष बल दिया है, जिसके परिणामस्वरूप भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगा है, जिससे विकास की योजनाओं को गति मिली है। उन्होंने कहा कि किसानों को एम0एस0पी0 का पूरा लाभ मिले, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। किसानों से धान की खरीद निर्बाध रूप से की जा रही है तथा डी0बी0टी0 के माध्यम से उनके खातों में धनराशि अन्तरित की जा रही है।


मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में बड़ी संख्या में अवैध बूचड़खाने संचालित किये जा रहे थे। वर्तमान प्रदेश सरकार ने सत्ता में आते ही इन अवैध बूचड़खानों के साथ-साथ अवैध पशु तस्करी पर रोक लगाई है। निराश्रित गौआश्रय स्थल से जुड़ी तीन योजनाएं सरकार के स्तर पर संचालित हो रही हैं। पहली निराश्रित गोआश्रय स्थल की व्यवस्था करना, दूसरी सहभागिता योजना के अन्तर्गत किसानों को 04 गोवंश रखने की व्यवस्था, जिसके तहत इन किसानों को 900 रुपए प्रति गोवंश प्रति माह प्रदान किये जाते हैं और तीसरी कुपोषित परिवारों को भी निराश्रित गोआश्रय स्थलों से गोवंश उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में विशेष रूचि लेकर 100 से 200 कुपोषित परिवारों को चिन्हित करके निराश्रित गोआश्रय स्थल से एक-एक गाय एवं प्रतिमाह धनराशि उपलब्ध करवाएं, जिससे इन परिवारों के जीवन में भी खुशहाली आए।


मुख्मयंत्री जी ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने विकास से सम्बन्धित अनेक कार्य किये हैं। इन विकास कार्याें, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उपलब्धियों से आमजन को अवगत कराया जाए।
इस अवसर पर सांसदों व विधायकों ने अपने विचार तथा सुझावों को व्यक्त किया, जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरी गम्भीरता से सुना और उनके सुझावों पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!