ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | उत्तर प्रदेश में सत्ता डगमगाई तो UGC पर गिरेगी गाज! चुनावी संकट की आहट के बीच क्या भाजपा खुद करेगी विवादित नियमों का अंत? | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात |
हाइलाइट न्यूज़
नोएडा में हीट वेव से 75 शव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस • श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां • बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या • यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने खून की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भपर्दाफास, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दी अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे: • मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण • यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र  • महानगर बिस्तार जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी में भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का होगा संबोधन-जेपी सिंह • भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत • नोएडा में हीट वेव से 75 शव पहुंचे पोस्टमार्टम हाउस • श्री बालाजी गरीब जन उत्थान समिति ने दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां • बदमाशों ने ईंट मारकर कर दी हत्या • यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, एसटीएफ ने खून की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भपर्दाफास, असिस्टेंट प्रोफेसर सहित दी अपराधियों को भेजा सलाखों के पीछे: • मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर विधान भवन के समक्ष किया ध्वजारोहण • यूपी के अन्नदाता किसान अपनी जमीन पर स्थापित कर सकेंगे सौर ऊर्जा उत्पादन केंद्र  • महानगर बिस्तार जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी में भारत के माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का होगा संबोधन-जेपी सिंह • भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत •
Uncategorized English

अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 के प्रारूप के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

D

Dainik India News

• 7659 views
अमृत योजना के तहत मऊनाथ भंजन महा योजना 2031 के प्रारूप के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

महायोजना 2031 के प्रारूप के संबंध में कल से एक महीने तक ली जाएंगी आपत्तियां एवं सुझाव

धनञ्जय पाण्डेय

दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार के अध्यक्षता में अमृत योजना के अंतर्गत तैयार की जा रही जी0आई0एस0 आधारित मऊ नाथ भंजन महायोजना 2031 के प्रारूप के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
महायोजना तैयार हेतु चयनित कंसलटेंट ने जिलाधिकारी के समक्ष महायोजना के प्रस्ताव को विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया।
इस दौरान कंसल्टेंट ने बताया कि प्रभावी महायोजना 2021 के सभी उपयोगों को महायोजना 2031 में यथावत प्रस्तावित किया गया है।
महायोजना 2031 छः लाख 19 हजार की जनसंख्या के लिए तैयार की जा रही है। इस महायोजना में आवासीय, व्यवसायिक सुविधाओं तथा खुले स्थलों का मानक के अनुरूप प्रस्ताव किया गया है। मार्गों के दोनों और व्यवसायिक गतिविधियों का भी प्रस्ताव है तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं बाईपासो के किनारे हाईवे फैसिलिटी जोन का भी प्रस्ताव किया गया है, जिसमें हाईवे से संबंधित सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है।
विगत बोर्ड बैठक के निर्णय के क्रम में शहर में क्षेत्रीय यातायात के दबाव को कम करने के दृष्टिगत ट्रांसपोर्ट नगर एवं बस अड्डा को बाईपास के बाहर की ओर प्रस्तावित किया गया है।
बैठक में विचार विमर्श के उपरांत जिलाधिकारी ने प्रस्तावो को स्वीकृति प्रदान करते हुए विधिक प्रक्रिया के अनुसार जन सामान्य से उनके सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त करने हेतु 3 सितंबर से 1 माह की अवधि के लिए प्रदर्शनी लगाने एवम् प्राप्त सुझाव एवं आपत्तियों को निहित प्रक्रिया अनुसार सुनवाई कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उक्त अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट डी.पी. सिंह अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार,अधिशासी अभियंता जल निगम किदवई, अधिशासी अभियंता पी.डब्ल्यू.डी. जितेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन तय्यब पालकी के अलावा अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!