ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण • शख्ती:अधिकारी ध्यान दें, फरियादी न हों परेशान : मुख्यमंत्री • सपा ने बनाई 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिण • दबंगों ने शराब सेल्समैन से की मारपीट मुकदमा दर्ज • दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! • भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के 125 वर्ष पूरे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उत्सव का शुभारंभ • गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कारवाही-मुख्यमंत्री • सावधन:दारूबाजों के लिए चेतावनी बोतल खोलने से पहले अच्छी तरह देख ले • भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज जनपद सुलतानपुर के अरवल कीरी करवत में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण • शख्ती:अधिकारी ध्यान दें, फरियादी न हों परेशान : मुख्यमंत्री • सपा ने बनाई 72 सदस्यीय राज्य कार्यकारिण • दबंगों ने शराब सेल्समैन से की मारपीट मुकदमा दर्ज • दुनिया की सबसे ताकतवर वित्तीय ताकत का भारत में विस्तार! • भारत चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के 125 वर्ष पूरे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया उत्सव का शुभारंभ • गो-तस्करी जैसे जघन्य अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कारवाही-मुख्यमंत्री •
उत्तर प्रदेश सरकार English

अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

D

Dainik India News

• 5447 views
अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

शहर के चौराहों पर लगेंगे पत्थर के यूनिपोल पर सुशोभित होंगे शिव के शुभ पवित्र प्रतीक

डेलापीर तिराहा पर त्रिवटी नाथ और डोहरा रोड पर बनेगा बनखंडी नाथ द्वार

मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीडीआर नीति में मुख्य मार्गों को विकसित करने की तैयारी में बीडीए

दैनिक इंडिया न्यूज 25 जनवरी, बरेली।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब अयोध्या के बाद नाथ नगरी बरेली को भव्य, नव्य व दिव्य बनाने की बरेली विकास प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बरेली की आधुनिकता के साथ नाथ नगरी की आध्यात्मिक विरासत को समाहित करते हुए नाथ नगरी कॉरिडोर का विशेष डिजाइन तैयार किया है। बरेली के प्रमुख मार्गों पर नाथ द्वार बनाये जा रहे हैं। शिव के शुभ पवित्र प्रतीक को पत्थर के यूनिपोल पर सुशोभित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के मुख्य पांच चौराहों पर शिव के शुभ संकेत और प्रतीकों को भी स्थापित किया जाएगा। इससे पूरे शहर में शिवमय आभा प्रदर्शित होगी। डेलापीर तिराहे को त्रिवटी नाथ और डोहरा रोड पर बने द्वार को बनखंडी नाथ के नाम से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बीडीए ने टीडीआर नीति के तहत मुख्य मार्गों को विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 32.5 किमी के नाथ नगरी कारिडोर के मार्गों के अतिरिक्त शहर के अन्य नाथ सर्किट से जुड़े मुख्य मार्गों को विकसित किया जा रहा है। इससे उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा सके। इससे बीडीए और नगर निगम की आय में वृद्धि होगी साथ ही पूरी नगरी का सर्वांगीण विकास होगा। डिजिटल और आध्यात्मिक टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा सके।

चौकी चौराहा समेत शहर के कई चौराहों पर लगेंगे शिव के पवित्र और शुभ प्रतीक

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथ नगरी के सौंदर्यीकरण के साथ ही दिव्य रूप देने के लिए शिव के शुभ प्रतीकों में डमरू, त्रिशूल, नटराज, नंदी, त्रिपुंड और त्रिनेत्र तैयार किए गए हैं। डोहरा रोड और बदायूं रोड पर लाल फाटक के पास नाथ द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा डेलापीर तिराहा और नैनीताल रोड पर भी नाथ द्वारों का निर्माण होगा। चौकी चौराहा, सेटेलाइट, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन और प्रेमनगर चौराहे पर यूनिपोल लगाकर शिव के शुभ प्रतीक चिन्हों को सुशोभित किया जाएगा।

शहर में प्रवेश करते ही आकर्षित करेगी नाथ नगरी की आध्यात्मिक आभा

बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में प्रवेश करते ही नाथ नगरी की आध्यात्मिक आभा आकर्षित करेगी। नाथ नगरी की आध्यात्मिक विरासत के साथ आधुनिकता और स्मार्ट सिटी का सामंजस्य देखने को मिलेगा। इसको लेकर बरेली विकास प्राधिकरण ने डोहरा रोड पर बनखंडी नाथ द्वार का निर्माण किया है। इससे पूर्व अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ और धोपेश्वर नाथ द्वार निर्मित किया जा चुके हैं। डेलापीर तिराहे पर भी अब त्रिवटी नाथ द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड से स्वीकृत करवाकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महा शिवरात्रि से पूर्व इनको स्थापित कराने की तैयारी है।

नाथ विचारधारा से मार्गों एवं नाथ मंदिरों का होगा कायाकल्प

नाथ नगरी कॉरिडोर के आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने बताया कि बरेली को शिवमय बनाकर आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा है। इसके साथ ही नाथ नगरी कारिडोर के मुख्य मार्गों का व्यवसायिक उपयोग कर आर्थिक उत्थान को बढ़ावा दिया जायेगा। नाथ द्वार पर दैदीप्यमान सूर्य किरणे एवं उस पर सुशोभित शिव प्रतीक युवा पीढ़ी को उसकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराएंगे। 

नाथनगरी कॉरिडोर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही तेज हो गई है। टीडीआर पॉलिसी के तहत सभी मुख्य मार्गों को विकसित किया जा रहा है। जिससे इसका व्यावसायिक उपयोग कर नाथ नगरी कॉरिडोर में उपयोग कर सकें।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!