ब्रेकिंग न्यूज़
लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज |
हाइलाइट न्यूज़
फिट-मी कम्युनिटी द्वारा प्रकृति-सान्निध्य में नववर्ष का भावपूर्ण शुभारंभ • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सही दिशा में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री • “बिजली के बोझ से मुक्ति का ऐतिहासिक कदम,ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने खोला राहत का विराट अध्याय” • क्या उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था जनसेवा से प्रबंधन-प्रयोगशाला में परिवर्तित हो रही है! • दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी • मर्यादा, राष्ट्रनिष्ठा और जनविश्वास का उत्सव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ ने व्यक्त किया आत्मीय अभिनंदन • बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल • समस्त प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं:कुणाल मल्होत्रा • फिट-मी कम्युनिटी द्वारा प्रकृति-सान्निध्य में नववर्ष का भावपूर्ण शुभारंभ • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय सही दिशा में आगे बढ़ रहा : मुख्यमंत्री • “बिजली के बोझ से मुक्ति का ऐतिहासिक कदम,ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने खोला राहत का विराट अध्याय” • क्या उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था जनसेवा से प्रबंधन-प्रयोगशाला में परिवर्तित हो रही है! • दो टूक:जनता की सुनें अधिकारी, सुनिश्चित हो कार्यवाहीः सीएम योगी • मर्यादा, राष्ट्रनिष्ठा और जनविश्वास का उत्सव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ ने व्यक्त किया आत्मीय अभिनंदन • बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल • समस्त प्रदेशवासियों को निर्जला एकादशी की हार्दिक शुभकामनाएं:कुणाल मल्होत्रा •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित विधायकों ने किया जनसंपर्क

D

Dainik India News

• 6335 views
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सहित विधायकों ने किया जनसंपर्क

जीएसटी सुधारों के समर्थन में जनप्रतिनिधि उतरे बाजारों में

29 सितंबर तक मनाया जाएगा ‘जीएसटी बचत महोत्सव’

दैनिक इंडिया न्यूज, लखनऊ।जीएसटी सुधारों के लाभ को जनता तक पहुँचाने के अभियान में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के साथ हजरतगंज जनपथ मार्केट में पहुंचकर न केवल व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद किया, बल्कि जीएसटी रिफॉर्म के महत्व को सहज भाषा में समझाया। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं दुकानों पर जाकर स्टीकर लगाए, पत्रक बांटे और गुलाब का फूल भेंट कर उपभोक्ताओं का अभिनंदन किया। उनके नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम से पूरा बाजार उत्साह और जागरूकता से सराबोर हो उठा।

इसी क्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना अमीनाबाद पहुंचे, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर संवाद किया, जबकि विधायक डॉ. महेंद्र सिंह और ओ.पी. श्रीवास्तव ने भूतनाथ मार्केट में व्यापारियों और ग्राहकों को जीएसटी सुधारों के लाभ बताए।

भाजपा लखनऊ महानगर के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर तक पूरे शहर में ‘जीएसटी बचत महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जनप्रतिनिधि निरंतर बाजारों में जाकर उपभोक्ताओं और व्यापारियों को जीएसटी सुधारों के लाभ से अवगत कराएंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के निर्देशों के अनुसार व्यापारी अपने बिलिंग सिस्टम को तुरंत अपडेट करें और नई घटी दरों के आधार पर मूल्य निर्धारण कर उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!