ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
आबकारी विभाग का सरोजनीनगर में बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध स्पिरिट बरामद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना प्रधानमंत्री का "मन की बात" मुख्यमंत्री ने 35 ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्रों के शैक्षणिक सत्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर ओरल हेल्थ सेवा का किया शुभारम्भ सीएम का एलान किसानों के साथ है खड़ी है सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान सेवा पखवाड़ा में नई उम्मीद: दिव्यांगजनों के हाथों में पहुंचा आत्मनिर्भरता का सहारा हरदोई पिहानी मार्ग पर बनी पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण आमजन मानस को बड़ी भारी दिक्कत का करना कर पड़ रहा सामना आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न आबकारी विभाग का सरोजनीनगर में बड़ा छापा, भारी मात्रा में अवैध स्पिरिट बरामद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर सुना प्रधानमंत्री का "मन की बात" मुख्यमंत्री ने 35 ए एन एम प्रशिक्षण केन्द्रों के शैक्षणिक सत्र, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर पर ओरल हेल्थ सेवा का किया शुभारम्भ सीएम का एलान किसानों के साथ है खड़ी है सरकार, नहीं होने देंगे किसी का नुकसान सेवा पखवाड़ा में नई उम्मीद: दिव्यांगजनों के हाथों में पहुंचा आत्मनिर्भरता का सहारा हरदोई पिहानी मार्ग पर बनी पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा पड़ा होने के कारण आमजन मानस को बड़ी भारी दिक्कत का करना कर पड़ रहा सामना आउट ऑफ स्कूल छात्रों को प्रवेश के साथ ही दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण-सीएम योगी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यटन और संस्कृति परिषद की बैठक संपन्न
उत्तर प्रदेश English

एंटी करप्शन टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

D

Dainik India News

7427 views
एंटी करप्शन टीम ने अमीन को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

धनञ्जय पाण्डेय दैनिक इंडिया न्यूज़ मधुबन मऊ। नगर पंचायत के शंकर मंदिर के पास से मंगलवार को गोरखपुर से आई एंटी करप्शन की टीम ने स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत एक संग्रह अमीन राजेश लाल श्रीवास्तव को 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अमीन को एंटी करप्शन की टीम अपने साथ दोहरीघाट थाने ले गई। वहीं इस कार्रवाई से कस्बे में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 गुप्ता गली निवासी संजय गुप्त के खिलाफ राजस्व बकाया के भुगतान न करने पर विभाग द्वारा आरसी जारी की गई है। पीड़ित संजय गुप्त के अनुसार इसी मामले में उक्त अमीन द्वारा उसे एसडीएम, तहसीलदार आदि का धौन्स जमा कर उसे जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी। पीड़ित के अनुसार इससे पहले भी आरोपी अमीन द्वारा उससे जेल भेजे जाने का भय दिखा कर तीन अलग-अलग किस्तों में कुल 30 हजार रूपए का भुगतान लिया जा चुका है और इसकी कोई रसीद भी नहीं दी गयी है।

15 हजार की और की जा रही थी मांग

पीड़ित संजय गुप्ता के अनुसार पिछले कई दिनों से अमीन द्वारा उससे और 15 हजार रूपए की मांग की जा रही थी और न देने की सूरत में जेल भेजे जाने की धमकी दी जा रही थी। परेशान संजय गुप्त ने गोरखपुर पहुंच कर एंटी करप्शन विभाग में इसकी लिखित शिकायत की जिसके आधार पर मंगलवार को विभाग की टीम ने अमीन को रेंगे हाथों धर दबोचा।

प्लानिंग के तहत हुई कार्रवाई

पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन विभाग गोरखपुर की टीम मंगलवार को मधुबन बाजार में पहुंची। प्लानिंग के अनुसार संजय गुप्ता ने अमीन राजेश लाल श्रीवास्तव को रिश्वत के 15 हजार रूपए देने के लिए फोन कर मधुबन बाजार स्थित शिव मंदिर के पास बुलाया। संजय गुप्ता के पॉकेट में रखे कुल 15 हजार रूपये की गड्डी में विभाग द्वारा पहले ही पाऊडर लगाया जा चुका था। एंटी करप्शन टीम के सदस्य एक एक गतिविधियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए थे। फोन पर हुई बात के अनुसार अमीन रिश्वत के पैसे को लेने के लिए पहुंचा।संजय गुप्ता द्वारा दिए गए रुपए की गड्डी को जैसे ही अमीन द्वारा अपने हाथ में लेकर जेब में रखने का प्रयास किया गया, टीम ने इसे धर दबोचा। नोट की गड्डी पर लगे केमिकल के आधार पर पीड़ित एवं आरोपी दोनों के हाथ रंगे हुए पाए गये।

गिरफ्तार अमीन को टीम अपने साथ ले गई

15 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़े गए अमीन राजेश लाल श्रीवास्तव को एंटी करप्शन की टीम पकड़ कर अपने साथ दोहरीघाट थाने ले गई। रिश्वत के रूप में पकड़े गए रुपए को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा और उसी के रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, चन्द्रभान मिश्र, शैलेन्द्र सिंह,पंकज मौर्य, विजय प्रधान, दिलीप कुमार आदि शामिल रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!