ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली घोसी मऊ में की जन सुनवाई प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में 280 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया आगामी छ्ठ पर्व की तैयारियों में जुटा नगर पंचायत <em>हरदोई कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 2 50 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल व एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई</em> नवरात्रि में माता की सजीव प्रतिमाएं देख लोग हैरान,लगता है माता खुद पंडाल में हैं विराजित हैं योगी सरकार की रामराज्य की परिकल्पना हुई साकार, हर कोई नजर आया राम में लीन जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली घोसी मऊ में की जन सुनवाई प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड राजधानी में पेश, लाभार्थियों को सौंपे गए लाभ डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में 280 करोड़ की लागत से बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया आगामी छ्ठ पर्व की तैयारियों में जुटा नगर पंचायत <em>हरदोई कोतवाली शहर पुलिस द्वारा 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 किलो 2 50 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल व एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई</em> नवरात्रि में माता की सजीव प्रतिमाएं देख लोग हैरान,लगता है माता खुद पंडाल में हैं विराजित हैं योगी सरकार की रामराज्य की परिकल्पना हुई साकार, हर कोई नजर आया राम में लीन
उत्तर प्रदेश सरकार English

एकल आंचलिक अभियान के द्वितीय दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया दीप प्रज्वलन

D

Dainik India News

3552 views
एकल आंचलिक अभियान के द्वितीय दिवस पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन, महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया दीप प्रज्वलन
  • खेलो इंडिया अभियान को सशक्त बना रहे युवा: जितेंद्र प्रताप सिंह

खेल-कूद समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, अभ्युदय यूथ क्लब के आयोजन में बच्चों का जोश शिखर पर

दैनिक इंडिया न्यूज़ 24 अक्टूबर 2024 ।लखनऊ के डी. ए. वी. स्टेडियम, मोतीनगर में आयोजित एकल आंचलिक अभियान के खेल-कूद समारोह में अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा द्वितीय दिवस के आयोजन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। साथ ही राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी दीप प्रज्वलन कर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

मुख्य अतिथि सुषमा खर्कवाल ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मोदी जी के 'खेलो इंडिया' अभियान को युवाओं के सशक्तिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक हैं।

राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभागी बच्चों से बातचीत के दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार की खेल नीति की सराहना की। उन्होंने कहा, "पहले खिलाड़ी यह सोचते थे कि सरकार कब कोई प्रतियोगिता आयोजित करेगी, लेकिन आज सरकार खुद ही खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर खेल के क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं, जिससे हमारे खिलाड़ी वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बना रहे हैं।"

कार्यक्रम में बच्चों के उत्साह और जोश ने सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों को प्रभावित किया। इस आयोजन ने खेल के प्रति जागरूकता और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। डी ए वी कालेज के प्रधानाचार्य त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उत्तम भविष्य की कामनाएं ज्ञापित की।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!