ब्रेकिंग न्यूज़
कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं • साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुँचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते-मनीष सिसोदिया • गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान ने किया गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन • मंदिर घंटा चोरी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न • महाकुंभ 2025: ऐतिहासिक आयोजन ने स्थापित किया आस्था और आर्थिकी का नया प्रतिमान • उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा में सीएम योगी बोले- 5 साल में हुआ बदलाव, निवेश करने आ रहे उद्योगपति • तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं • साहेब जेल में डालकर मुझे कष्ट पहुँचा सकते हो, मगर मेरे हौसले नहीं तोड़ सकते-मनीष सिसोदिया • गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस के अवसर पर दिव्य सेवा संस्थान ने किया गरीबों को कंबल वितरण का आयोजन • मंदिर घंटा चोरी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा • जिलाधिकारी के अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में संपन्न • महाकुंभ 2025: ऐतिहासिक आयोजन ने स्थापित किया आस्था और आर्थिकी का नया प्रतिमान • उत्तर प्रदेश सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट, विधानसभा में सीएम योगी बोले- 5 साल में हुआ बदलाव, निवेश करने आ रहे उद्योगपति • तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 12 लोगों की मौत, कई अस्पताल में भर्ती •
उत्तर प्रदेश सरकार English

समस्त देशवासियों को महापर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह

D

Dainik India News

• 6945 views
समस्त देशवासियों को महापर्व धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं-जेपी सिंह

“समृद्धि और स्वास्थ्य के प्रतीक पर्व को मिलकर मनाएं”

दैनिक इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने धनतेरस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि धनतेरस का पर्व भारतीय संस्कृति में धन, स्वास्थ्य और सामूहिक समृद्धि का प्रतीक है, जो हमारी वैदिक परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के प्रति आस्था को उजागर करता है। यह पर्व हमें अपने जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि, और आरोग्य की प्राप्ति का संदेश देता है।

जेपी सिंह ने धनतेरस के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि का प्रकट होना माना जाता है, जो आयुर्वेद के देवता और आरोग्य के संरक्षक हैं। उनके हाथों में अमृत कलश था, जो जीवन और स्वास्थ्य का प्रतीक है। "भगवान धन्वंतरि की पूजा हमें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के आशीर्वाद का अवसर देती है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है," उन्होंने कहा। इसके साथ ही, माता लक्ष्मी, जो धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी हैं, उनकी भी पूजा इस दिन विशेष रूप से की जाती है। यह परंपरा व्यक्ति और समाज में आर्थिक स्थिरता और उन्नति की कामना का प्रतीक है। धनतेरस पर सोने, चांदी या धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, जो समृद्धि और उन्नति का संकेत है।

जेपी सिंह ने अपने संदेश में समाज के सभी वर्गों से इस पर्व को मिलजुलकर मनाने और एकजुटता का संदेश देने की अपील की। उन्होंने कहा कि धनतेरस का पर्व हमें अपनी प्राचीन परंपराओं का सम्मान करने और उन संस्कारों का पालन करने का सुअवसर प्रदान करता है, जो वैदिक काल से चले आ रहे हैं।

अंत में, जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मैं कामना करता हूं कि यह पर्व सबके जीवन में समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति का संचार करे। हम सभी मिलकर देश की प्रगति और समाज की समृद्धि की दिशा में अपना योगदान दें और इस पर्व को अपने संस्कारों के अनुसार उल्लास के साथ मनाएं।"

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!