ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
<strong>नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना भारतीय कला क्षेत्र में 'अमृत काल' का प्रतीक:सीएम</strong> • BIG BREAKING NEWS: Donald Trump की Nobel Journey पर संकट – 5 में से 3 सदस्य विरोध में • मुठभेड़ में इनामी अपराधी सहित 17 पशु तस्कर गिरफ्तार • प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को आधारमानकर नागरिक सुरक्षा इकाइयों का पुनर्गठन किया जाए:सीएम • मंत्रीगण स्वयं करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा : सी एम योगी • शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के लखनऊ आगमन पर विधान भवन के सामने समारोह का आयोजन • जो मजा जेई के पद में है वह सहायक अभियंता में नहीं • रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- • <strong>नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना भारतीय कला क्षेत्र में 'अमृत काल' का प्रतीक:सीएम</strong> • BIG BREAKING NEWS: Donald Trump की Nobel Journey पर संकट – 5 में से 3 सदस्य विरोध में • मुठभेड़ में इनामी अपराधी सहित 17 पशु तस्कर गिरफ्तार • प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को आधारमानकर नागरिक सुरक्षा इकाइयों का पुनर्गठन किया जाए:सीएम • मंत्रीगण स्वयं करें विभागीय आवंटन और व्यय की समीक्षा : सी एम योगी • शतरंज ओलम्पियाड मशाल रिले के लखनऊ आगमन पर विधान भवन के सामने समारोह का आयोजन • जो मजा जेई के पद में है वह सहायक अभियंता में नहीं • रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड , यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- •
लेख / शोध English

कामाख्या गर्ल्स कॉलेज में नीरज सिंह का संबोधन, 11 वर्ष का कार्यकाल भारत के स्वर्णिम युग की नींव

D

Dainik India News

• 6028 views
कामाख्या गर्ल्स कॉलेज में नीरज सिंह का संबोधन, 11 वर्ष का कार्यकाल भारत के स्वर्णिम युग की नींव

दैनिक इंडिया न्यूज़,19 जून,लखनऊ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कामाख्या गर्ल्स कॉलेज में आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने मीडिया व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “बीते 11 वर्ष भारत के स्वर्णिम काल के रूप में इतिहास में दर्ज होंगे। इस कालखंड ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार किया।”

नीरज सिंह ने कहा कि कांग्रेस और अन्य अस्थिर सरकारों ने जहां देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल किया, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद से मुक्त सुशासन के माध्यम से भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर किया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा से लेकर सांस्कृतिक उत्थान तक

नीरज सिंह ने कहा कि “भारत अब युद्ध से बचने वाला देश नहीं, बल्कि युद्ध थोपे जाने पर करारा जवाब देने वाला राष्ट्र बन चुका है। पाकिस्तान में टेस्टेड और दुनिया में ट्रस्टेड हमारी सैन्य ताकत को आज वैश्विक मंच पर मान्यता प्राप्त है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन ‘सिंदूर’ जैसे निर्णय इसकी साक्षी हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि बीते 11 वर्षों में राष्ट्रीय एकता, आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस और सामरिक मजबूती को जिस स्तर पर सिद्ध किया गया है, वह अभूतपूर्व है।

पारदर्शिता, तकनीक और सेवा का मॉडल बना भारत

सरकारी नीतियों की स्पष्टता, पारदर्शिता और जनता के प्रति जवाबदेही को नीरज सिंह ने नए भारत की शासन संस्कृति बताया। उन्होंने कहा कि “अब लाभ चेहरे देखकर नहीं, ज़रूरत के आधार पर मिलता है।”
उन्होंने बताया कि “जितना तकनीकी नवाचार और डिजिटल परिवर्तन बीते 11 वर्षों में हुआ है, उतना पिछले 65 वर्षों में नहीं हो सका। भ्रष्टाचार पर तकनीक के बल पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है।”

वंशवाद और जातिवाद की राजनीति को देश की प्रगति में बाधा बताते हुए उन्होंने कहा कि यही वे कारण रहे जिनसे देश अतीत में गुलाम हुआ। अब भाजपा नेतृत्व ऐसी पुनरावृत्तियों को रोकने हेतु कटिबद्ध है।

विरासत और विकास का समन्वय: एक सांस्कृतिक पुनरुत्थान

नीरज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को विरासत और विकास का समन्वय स्थापित करने वाला नेतृत्व बताया। उन्होंने कहा कि “राम मंदिर का निर्माण, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, और देशभर के तीर्थस्थलों का नव-विकास, यह सब हमारी सांस्कृतिक अस्मिता के पुनरुत्थान के प्रमाण हैं।”

उन्होंने बताया कि अयोध्या को वैश्विक धार्मिक नगरी के रूप में प्रतिष्ठा दिलाई गई है, जिससे भारत की संस्कृति और पर्यटन को नई ऊर्जा मिली है।

पंच प्रण और 11 संकल्प: विकसित भारत की दिशा में स्पष्ट रोडमैप

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “पंच प्रण और 11 संकल्प” केवल नारे नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की ठोस कार्ययोजना हैं। समावेशी विकास से लेकर ढांचागत सुधार तक, मोदी सरकार ने नए भारत की आधारशिला रखी है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्राएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मंडल 2 के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह देवड़ी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पुष्पराज सिंह,लोहिया नगर वार्ड के पार्षद राकेश मिश्र,अटल त्रिपाठी , प्रमोद मालवीय, आशुतोष मिश्रा सहित कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!