ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | मोदी के जन्मदिन पर गोमती तट पर उतरा भोजपुरी समाज, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश |
हाइलाइट न्यूज़
मनकामेश्वर में दर्शन करने पहुंचे विधायक डॉ नीरज बोरा भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न कंपोजिट विद्यालय ख्वाजा जहांपुर नगर क्षेत्र मऊ का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुुआ कल आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी मनकामेश्वर में दर्शन करने पहुंचे विधायक डॉ नीरज बोरा भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सीएम से मिलेगा स्मार्टफोन:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न कंपोजिट विद्यालय ख्वाजा जहांपुर नगर क्षेत्र मऊ का जिलाधिकारी ने किया आकस्मिक निरीक्षण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुुआ कल आयोजित होने वाली उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन सात अगस्त को घर से गायब 12 वर्षीय कोरौली निवासी आशीष को दोहरीघाट पुलिस ने वाराणसी से किया बरामद बिजली चोरी को रोकते हुए बुनकरों को बिल में दें सब्सिडी: सीएम योगी
Uncategorized English

मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात

D

Dainik India News

5036 views
मुख्यमंत्री ने  300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोमती नगर विस्तार में नए हेल्थ सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जहां युवाओं की संख्या भी सबसे अधिक है। उन्होंने निवेशकों को प्रदेश में निवेश की स्थिति को लेकर आश्वस्त किया और कहा कि यह हॉस्पिटल, इन्वेस्टर्स समिट के तहत किया गया एमओयू का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने 2017 में सरकार बनने के बाद राज्य में 6.5 लाख सरकारी नौकरियों की उपलब्धि की बात की। उन्होंने बताया कि पहली इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले, और 2023 की यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने इसे बढ़ाकर 40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाया। यह निवेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक मानक बन गया है।

उन्होंने कहा कि कानून का राज निवेश की पहली शर्त है और राज्य सरकार ने अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई सुधार हुए हैं। आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य जैसी योजनाओं के तहत 5.11 करोड़ गोल्डन कार्ड जारी किए गए हैं, जिससे लोग सालाना 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने लखनऊ में एसजीपीजीआई, केजीएमयू और राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने निजी और सरकारी संस्थानों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता पर बल दिया और हेल्थ सिटी हॉस्पिटल को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का आह्वान किया।

लखनऊ में मेट्रो और ग्रीन कॉरिडोर जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का भी उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हॉस्पिटल, एमओयू की सफलता की मिसाल है और इसका उद्घाटन पवित्र हृदय से किया गया है।

इस कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक योगेश शुक्ल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!